{"_id":"595d12e74f1c1b2c488b45b9","slug":"91499271911-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शत-प्रतिशत युवाओं को मतदाता सूची में करें शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शत-प्रतिशत युवाओं को मतदाता सूची में करें शामिल
Updated Wed, 05 Jul 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जिला निर्वाचन अधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने 18 से 21 वर्ष तक के युवाओं को शत-प्रतिशत मतदाता सूची में शामिल करने पर जोर दिया है। उन्होंने सूची से वंचित महिलाओं के नाम भी सत्यापित कर दर्ज करने को कहा।
कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि इस माह शुरू हुए अभियान के तहत जिले में 18-21 वर्ष तक के मतदाताओं को प्राथमिकता के तौर पर शत-प्रतिशत सूची में शामिल किया जाएगा। जिले के 9, 16 व 23 जुलाई को विभिन्न हिस्सों में विशेष कैंपों का आयोजन कर युवा मतदाताओं को भी सूची में दर्ज किया जाएगा। जनगणना के आधार पर 11010 युवाओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं हो पाए है। रुद्रप्रयाग व केदारनाथ विधानसभा में 22392 मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना था, लेकिन सिर्फ 11382 युवा ही शामिल हो पाए। डीएम ने छूटे युवा मतदाताओं के नाम सूची में दर्ज कराने के लिए बूथ स्तर पर अधिकारियों को घर-घर जाकर कार्य करने को कहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 30 से 39 व 50 से 59 वर्ष के मतदाताओं की संख्या जिले में अधिक है। वहीं डीएम ने बताया कि 1000 पुरुष पर 1114 महिला मतदाता हैं। इस अभियान के तहत छूटे हुए महिलाओं के नाम सत्यापित कर दर्ज किए जाऐंगे। बैठक में निर्वाचन के अधिकारियों के साथ ही जनप्रतिनिधि मौजूद थे।