{"_id":"5947f91c4f1c1b8c3c8b4672","slug":"91497889052-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटिस तामील कराने आए जांच अधिकारी पर भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटिस तामील कराने आए जांच अधिकारी पर भड़के
Updated Mon, 19 Jun 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। शराब विरोधी आंदोलनकारी, नोटिस तामील कराने आए जांच अधिकारी पर भड़क गए। जांच अधिकारी धरने पर बैठी एक छात्रा को धरना समाप्त करने के लिए समझा रहे थे, कि इसी दौरान अन्य आंदोलनकारी गुस्सा गए।
गोतीर्थाश्रम के समीप संचालित हो रही शराब की दुकान के विरोध में महिलाओं का आंदोलन जारी है। शराब की दुकान संचालकों की ओर से आंदोलनकारियों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं सोमवार को कोतवाली से जांच अधिकारी आंदोलनकारियों को एसडीएम कोर्ट से जारी नोटिस को तामील कराने धरना स्थल पर पहुंचे। नोटिस तामील कराने के दौरान जांच अधिकारी एक छात्रा को आंदोलनों के बजाय अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने को कहा। जांच अधिकारी की बात सुनकर आंदोलनकारी मुकेश सेमवाल भड़क उठे और उन्होंने जांच अधिकारी को थप्पड़ मारने की धमकी तक दे डाली। बाद में अन्य आंदोलनकारियों ने ही मामला शांत कराया। सोमवार को क्रमिक अनशन पर बैठने वालों में शिवानी पांडे व प्रवीण भंडारी शामिल थे।
...................
दोनों पक्ष सुनने पहुंचे एसडीएम, नहीं निकला कोई हल
श्रीनगर। गोतीर्थाश्रम के समीप खुले ठेके के विरोध में आंदोलनकारियों का धरना जारी है। सोमवार को एसडीएम मायादत्त जोशी दोनों पक्षों को सुनने पहुंचे। जहां ठेका संचालक ने कहा कि उनकी दुकान मानकों के अनुरूप है। वहीं आंदोलनकारियों ने कहा कि ठेका जनभावनाओं के खिलाफ खोला गया है। गोतीर्थाश्रम समिति के अध्यक्ष प्रेमबल्लभ नैथानी ने कहा कि उनका आंदोलन शराब की दुकान बंद किए जाने तक जारी रहेगा। चाहे प्रशासन गोशाला को कहीं भी स्थानांतरित करें। कहा कि कुछ लोग हमें कमजोर करने के लिए गोशाला को लेकर जबरदस्ती विवाद पैदा कर रहे हैं। वहीं एसडीएम ने कहा कि ठेका वैध तरीके से खोला गया है। ऐसे में ठेका बंद नहीं कराया जा सकता है। वहीं उन्होंने कहा कि वह जनभावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाना चाहते, लेकिन आंदोलनकारी धरना स्थगित नहीं करना चाहते। वार्ता से कोई हल नहीं निकलने के बाद एसडीएम लौट गए।