फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   900 bigha land purchased by hiding facts vested in the government

Dehradun News: तथ्य छिपाकर खरीदी गई 900 बीघा भूमि सरकार में निहित

Sat, 14 Jun 2025 12:28 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
900 bigha land purchased by hiding facts vested in the government
I
विज्ञापन

IIबाहरी व्यक्तियों ने दून में खरीदी थी 250 वर्ग मीटर से अधिक जमीन, जिला प्रशासन ने की कार्रवाई
I

I
I
Iडीएम सविन बंसल की अध्यक्षता में शुक्रवार को बिना अनुमति के 250 वर्ग मीटर से अधिक भूमि खरीदने के मामलों में कार्रवाई की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि अभी तक प्रशासन ने 900 बीघा भूमि को सरकार में निहित किया है।
I
I
I
Iबैठक में डीएम ने कहा कि सरकार भूमि घोटालों के मामलों को लेकर संवेदनशील है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समन तामील करने की प्रक्रिया तेजी लाएं। मामलों में सुनवाई की प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही कार्रवाई की जाए। डीएम ने कहा कि ऐसे बाहरी व्यक्ति जिन्होंने नियमों का उल्लंघन करके और तथ्य छुपाकर देहरादून एवं उसके आसपास के इलाकों में मानक से अधिक भूमि क्रय की है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इन लोगों ने अन्य कार्यों के लिए अनुमति लेकर भूमि खरीदी और उसका उपयोग होमस्टे, फार्म हाउस आदि बनाकर कर रहे हैं। इससे जहां उत्तराखंड के नागरिकों को भूमि नहीं मिल रही है वहीं जमीनों के दाम आसमान छू रहे हैं। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व केके मिश्रा, हरिगिरि, अपर्णा ढौंडियाल, अपूर्वा सिंह, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

I
I
I
I
I
I75 मामले अभी भी लंबितसमीक्षा बैठक में सामने आया कि 250 वर्ग मीटर से अधिक भूमि क्रय के उल्लंघन के 260 से अधिक मामलों पर कार्यवाई करते हुए 900 बीघा भूमि राज्य सरकार में निहित कर ली गई है। अभी भी लगभग 75 प्रकरण लंबित हैं, जिनमें 200 बीघा भूमि शेष है। अगले 30 दिन में सुनवाई पूर्ण करते हुए निस्तारण का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
I
I
Iवसूली बढ़ाने के दिए निर्देश
I

I
I
Iबैठक के दौरान डीएम ने एसडीएम और तहसीलदारों को वसूली बढ़ाने और अपनी-अपनी तहसील के 10 बड़े बकायेदारों से वसूली की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। अभी तक वसूली देहरादून में 30.84 प्रतिशत, विकासनगर 14.51 प्रतिशत, ऋषिकेश 20.26 प्रतिशत, त्यूनी 7.87 प्रतिशत, कालसी 3.43 प्रतिशत, चकराता में तीन प्रतिशत, डोईवाला 11.93 प्रतिशत हुई। डीएम ने कहा कि राजस्व अमीनों के साथ बैठक कर राजस्व वसूली योजना के अंतर्गत कार्यवाही कर राजस्व वसूली बढाएं।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed