फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   9 people got uttarakhand ratna prize.

एनडी तिवारी समेत नौ विभूतियों को मिला उत्तराखंड रत्न

Thu, 10 Nov 2016 02:32 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 10 Nov 2016 02:32 AM IST
विज्ञापन
9 people got uttarakhand ratna prize.
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सम्मान देते सीएम हरीश रावत - फोटो : AmarUjala

राज्य स्थापना की 16वीं वर्षगांठ पर सरकार ने पुरस्कार और सम्मान की झड़ी लगा दी। पूर्व मुख्यमंत्री और समाजसेवी नारायण दत्त तिवारी समेत नौ विभूतियों को उत्तराखंड रत्न सम्मान दिया गया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री हरीश रावत ने विभूतियों के परिजनों को पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय एथलीट गुरुमीत सिंह को देवभूमि खेल रत्न और एथलेटिक्स कोच सुरेंद्र सिंह को देवभूमि उत्तराखंड द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया। गुरुमीत की ओर से उनके भाई परमिंदर सिंह ये पुरस्कार प्राप्त किया।
विज्ञापन


इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने विकास पुस्तिका ‘बढ़ रहा है उत्तराखंड, जन-जन के संग’ का विमोचन किया। सीएम रावत ने कहा कि विकास के लिए हम सभी को सकारात्मक मानसिकता के साथ मिलकर जुटना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन विभूतियों को मरणोपरांत उत्तराखंड रत्न

9 people got uttarakhand ratna prize.
स्थापना दिवस पर सम्मान देते सीएम हरीश रावत - फोटो : AmarUjala
बुधवार को न्यू कैंट रोड स्थित सीएम आवास में कार्यक्रम के दौरान स्व. वीर चंद्र सिंह गढ़वाली, स्व. श्रीदेव सुमन, स्व. इंद्रमणि बड़ोनी, स्व. जयानंद भारती, स्व. गौरा देवी, स्व. बद्रीदत्त पांडे को मरणोपरांत उत्तराखंड रत्न पुरस्कार उनके परिजनों को प्रदान किया गया।

माता श्री मंगला और महंत स्वामी घनश्याम गिरी को भी उत्तराखंड रत्न से सम्मानित किया गया। राजेंद्र सिंह रावत को लाइफ टाइम एचीवमेंट पुरस्कार दिया गया। लोक गायिका कबूतरी देवी को लोक संस्कृति का लाइफ टाइम एचीवमेंट पुरस्कार दिया गया। ये पुरस्कार उनकी पुत्री ने प्राप्त किया।

लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी को सम्मान
इसके अलावा गोपाल बाबू गोस्वामी स्मृति सम्मान से लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी को, मोहन उप्रेती स्मृति सम्मान से स्व. चंद्र सिंह राही को, बृज मोहन शाह स्मृति सम्मान से अभिनेत्री उर्वशी रौतेला और पार्थ मेहता को, केशव दास अनुरागी स्मृति सम्मान से ढोल वादक उत्तमदास को, मोहन सिंह रीठा गाड़ी स्मृति सम्मान से जनकवि स्वर्गीय गिरीश तिवारी गिर्दा को, रतन सिंह जौनसारी स्मृति सम्मान से नंदलाल भारती को सम्मानित किया गया। 
 
पेंशन और पट्टे भी बांटे 
मुख्यमंत्री ने देहरादून जिले के 21 राज्य आंदोलकारियों को दो माह की पेंशन 6200 रुपये के चैक भेंट किए। मुख्यमंत्री ने नगर निगम देहरादून में निवासरत 35 परिवारों के मुखियाओं को मलिन बस्ती नियमतिकरण पट्टे भी प्रदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed