फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   85 institutions did not respond even after eight months

85 संस्थानों ने आठ महीने बाद भी नहीं दिया जवाब

Thu, 12 Sep 2019 01:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
85 institutions did not respond even after eight months
देहरादून। नगर निगम क्षेत्र के 85 संस्थानों ने हाउस टैक्स संबंधित नोटिस का जवाब आठ महीने बाद भी नहीं दिया है। इनमें विधानसभा, सचिवालय समेत सरकारी, गैर सरकारी संस्थान शामिल हैं।
विज्ञापन

नगर निगम प्रशासन क्षेत्र में आवासीय, गैर आवासीय और व्यावसायिक श्रेणी में हाउस टैक्स वसूलता है। गैर आवासीय श्रेणी में सरकारी कार्यालय शामिल हैं। निगम ने जनवरी में हाउस टैक्स से संबंधित नोटिस राज्य संपत्ति विभाग एवं पुलिस मुख्यालय समेत 91 संस्थानों को भेजा था। इनमें से आठ महीने बाद नारी निकेतन, रजिस्ट्रार चिट एंड फंड, बीस सूत्री कार्यक्रम, धर्मपुर व खादी ग्रामोद्योग आयोग जीएमएस रोड समेत छह संस्थानों ने ही नोटिस का जवाब दिया है। मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा है कि जिन विभागों ने नोटिस का जवाब नहीं दिया है, उन्हें दोबारा नोटिस भेजा जाएगा। इसके बाद भी जवाब न मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed