{"_id":"5cc75ad9bdec2207194af166","slug":"81556568793-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घंटे में अवैध दुकानें हटाई, 10 मिनट में फिर सज गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घंटे में अवैध दुकानें हटाई, 10 मिनट में फिर सज गई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला।
देहरादून। नगर निगम ने दो घंटे में पलटन बाजार से लक्खीबाग चौकी तक अवैध रूप से सजी सैकड़ों दुकानें हटाई, लेकिन अभियान के 10 मिनट बाद फुटपाथों पर यह दुकानें फिर सज गई। इस दौरान निगम की टीम और दुकानदारों के बीच कई जगह धक्का-मुक्की हुई। डिस्पेंसरी रोड व्यापार मंडल के अध्यक्ष ने भी अभियान का विरोध कर दिया। इसको लेकर कर्मचारियों और इनके बीच जमकर नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई। इस पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया। लेकिन, कुछ देर बाद छोड़ दिया गया। कार्रवाई के दौरान निगम ने चार ट्रक सामान जब्त किया। मेयर ने शहर को सुंदर बनाने के लिए व्यापारियों और दुकानदारों से सहयोग की अपील की है।
शनिवार को मेयर सुनील उनियाला गामा ने व्यापारियों के साथ बैठक कर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने की बात कही थी। उस दौरान सभी व्यापारियों ने सहयोग करने का आश्वासन दिया था। इसी कड़ी में सोमवार दोपहर तीन बजे मेयर एवं नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय के नेतृत्व में निगम की टीम घंटाघर पहुंची। पलटन बाजार से जैसे ही अभियान की शुरुआत की गई दुकानदारों और अवैध रूप से लगी फड़-ठेली लगाने वालों में अफरातफरी मच गई। कई दुकानदार और फड़-ठेली वाले अपना सामान खुद समेटते नजर आए। जबकि कुछ दुकानदारों ने कार्रवाई का विरोध कर दिया। लेकिन, मेयर और नगर आयुक्त के नेतृत्व में अभियान जारी रहा। टीम पलटन बाजार, धामावाला, मोतीबाजार आदि से होते हुए लक्खीबाग चौकी तक अतिक्रमण हटाती रही। इस दौरान कई दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे।
डिस्पेंसरी रोड व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील बांगा ने अभियान का विरोध कर दिया। इन्होंने कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की कर दी। इस पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। हालांकि कुछ देर बाद उन्हें छोड़ दिया गया। कार्रवाई के दौरान निगम की टीम ने चार ट्रक सामान जब्त किया। उधर, हनुमान चौक, मोती बाजार में निगम कर्मचारियों ने दुकानों में काम करने वाले कर्मचारियों के साथ मारपीट कर दी। निगमकर्मियों का आरोप है यह कार्रवाई का विरोध कर रहे थे। इन्हें समझाने का प्रयास भी किया लेकिन नहीं माने। इस दौरान मौके पर भूमि कर अधीक्षक धर्मेश पैन्यूली, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल डबराल, पार्षद अजय सिंघल, पार्षद अमिता सिंह, पटवारी राजेंद्र उनियाल, दिनेश खन्ना, इंस्पेक्टर महेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
कार्रवाई से खुश दिखे लोग
नगर निगम के अभियान से लोग बेहद खुश दिखाई दिए। अभियान की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि यह तब तक जारी रहना चाहिए जब तक फुटपाथ पूरी तरह अतिक्रमण से मुक्त न हो जाएं। साथ ही लोगों ने निगम से अपील भी की कि दोबारा अतिक्रमण न हो इसके लिए निरीक्षण भी करते रहें।
मेयर साहब, दो दिन का समय दो
मेयर साहब, दो दिन का समय दो, हम खुद अपना सामान हटा लेंगे। सोमवार को मेयर सुनील उनियाल गामा से दुकानदार और कुछ फड़-ठेली लगाने वाले इसी अंदाज में मोहलत मांगते दिखे। लेकिन, मेयर ने मोहलत देने से इनकार किया। उन्होंने स्पष्ट कहा, फुटपाथ पैदल चलने वालों के लिए हैं। बैठक में व्यापारियों ने सहयोग देने की बात कही है। इसी कड़ी में अभियान चलाया गया है।
देर से पहुंची पुलिस
मेयर और नगर आयुक्त ने बीते दिनों एसपी सिटी और एसपी यातायात के साथ बैठक की थी। जिसमें पुलिस ने अभियान में साथ देने का आश्वासन दिया था। लेकिन, सोमवार को पलटन बाजार में की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस फोर्स काफी देर से पहुंची। यही वजह थी कि टीम को दुकानदारों का विरोध झेलना पड़ा।
कल यहां चलेगा अभियान
नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने बताया कि नगर निगम की टीम बुधवार को शक्तिमान चौक से आईएसबीटी तक अभियान चलाएगा। निगम की टीम 10 मई तक अभियान जारी रखेगी। साथ ही टीम समय-समय पर निरीक्षण भी करेगी। यदि कोई दोबारा अतिक्रमण करते पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
कांग्रेसियों ने जताया विरोध
कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा और पूर्व विधायक राजकुमार ने निगम के अभियान का विरोध किया। कोतवाली पहुंचकर उन्होंने व्यापारी नेता सुनील बांगा को छुड़वाया। उन्होंने कहा कि मामले को लेकर नगर आयुक्त से मिला जाएगा। पहले फड़-ठेली वालों को निगम दूसरे स्थान पर शिफ्ट करना चाहिए था। उसके बाद अभियान चलाना चाहिए था। अभियान के दौरान एक भाजपा पार्षद ने सुनील की दुकान में घुसकर सामान फेंका, यह पूरी तरह गलत है।
फुटपाथ पर कब्जे से लोगों को परेशानी हो रही है। जनता की सुविधा सर्वोपरि है। फुटपाथ पर फड़-ठेली नहीं लगने दी जाएगी। व्यापारियों ने भी अभियान में सहयोग देने का आश्वासन दिया है। अभियान के बाद टीम मौके पर जाकर निरीक्षण करेगी। यदि कहीं दोबारा अतिक्रमण मिलता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- सुनील उनियाल गामा, मेयर