{"_id":"5cc4c062bdec22072841f273","slug":"81556398178-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रताप बने रेफरी डेवलपमेंट मैनेजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रताप बने रेफरी डेवलपमेंट मैनेजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
उत्तराखंड के रामनगर के रहने वाले प्रताप सिंह पटवाल को एशियन फुटबॉल फेडरेशन (एएफसी) रेफरी डेवलपमेंट मैनेजर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले प्रताप फीफा वर्ल्ड कप में भी रेफरी की भूमिका निभा चुके हैं। वह देश के तीसरे रेफरी हैं, जिन्हें एएफसी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है।
ऑल इंडिया फुुटबॉल फेडरेशन में बतौर रेफरी डेवलपमेंट ऑफिसर के पद पर कार्यरत पटवाल प्रेमनगर में रहते हैं। वह 2010 से 2015 तक एएफसी के इलीट पैनल ऑफ रेफरी में रहे। जबकि, वह 105 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भी रेफरी की भूमिका निभा चुके हैं। शनिवार को दून पहुंचे प्रताप ने रैंजर्स मैदान में मीडिया से बात करते हुए कहा कि एएफसी ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है। यह सीखने और फुटबॉल के विकास का बड़ा मौका है। उन्होंने बताया कि एएफसी में 47 देश आते हैं, जिनमें ऑस्ट्रेलिया भी शामिल हैं। प्रताप सिंह एएफसी के तहत होने वाले एएफसी कप, एशिया कप, एशियन चैंपियंस लीग आदि के लिए रेफरियों की जिम्मेदारी तय करने के साथ ही उनके कार्यक्षेत्र में शामिल होंगे।