{"_id":"5caf9edebdec22146961750e","slug":"81555013342-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2019: देहरादून में वीवीपेट में अपना वोट देख खिले चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव 2019: देहरादून में वीवीपेट में अपना वोट देख खिले चेहरे
विज्ञापन
अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। प्रदेश में पहली बार चुनाव में पूर्ण रूप से वोटर वैरीफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) का इस्तेमाल किया गया। बृहस्पतिवार को हुए लोकसभा चुनाव के दौरान वीवीपैट मशीन में अपना मत सही प्रत्याशी को डलने की पुष्टि होने पर मतदाताओं के चेहरे खिल उठे। उसके बाद उन्होंने ईवीएम पर उठने वाले सवालों को झूठा करार दिया। वर्ष-2014 में हुए लोकसभा चुनाव में वीवीपैट का इस्तेमाल बतौर ट्रायल किया गया था।
मतदान करने के लिए मैं उत्साहित था। वीवीपैट में अपने मत की पुष्टि होने पर ईवीएम पर उठने वाले सवाल झूठे साबित हो गए हैं। वोट डालने के बाद वीवीपैट में उसकी पर्ची देखने से खुशी हुई। -सौरभ चौहान, वियोम ट्रस्ट
लोकतंत्र के इस महापर्व का हिस्सा बनने से खुशी हुई। मतदान के दिन वीवीपैट में अपने मत को देखने का इंतजार था। कुछ क्षण के लिए दिखा, लेकिन संतुष्टि हो गई कि मैने जिस प्रत्याशी को वोट देने के लिए बटन दबाया, वोट उसी को गया। -ऋषभ अग्रवाल, यमुना कालोनी
विज्ञापन
पिछले चुनावों में सियासी दलों ने ईवीएम पर सवाल उठाए थे। लेकिन, वीवीपैट ने उन सब सवालों को झूठा साबित कर दिया है। अपना वोट देने के कुछ क्षण बाद पुष्टि हो जाने से लगा राष्ट्रहित में योगदान दिया है। -शुभम शर्मा, गोविंद गढ़
इस बार हुए चुनाव में वीवीपैट के इस्तेमाल से चुुनाव को पारदर्शी बनाया गया है। मतदान के बाद वीवीपैट में अपने मत को देखने के लिए बहुत उत्साहित था। - मेधावी कटियार, शिमला बाईपास रोड
चुनाव में इस बार हुए वीवीपैट के इस्तेमाल से अपने मत की सटीक जानकारी मिलने पर बहुत खुशी हुई है। -शिल्पी गुप्ता, तपोवन