फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मेयर को नगर गौरव, डॉ. जैन को उतराखंड रत्न सम्मान

मेयर को नगर गौरव, डॉ. जैन को उतराखंड रत्न सम्मान

Mon, 25 Mar 2019 01:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
मेयर को नगर गौरव, डॉ. जैन को उतराखंड रत्न सम्मान
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

भारतीय जैन मिलन के 23वें क्षेत्रीय अधिवेशन के मौके पर रविवार को जैन धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। इसमें मेयर सुनील उनियाल गामा को नगर गौरव और पद्मश्री डॉ. आरके जैन को उत्तराखंड रत्न से नवाजा गया।

अधिवेशन में मेयर गामा ने मुख्य अतिथि और उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष पद्मश्री डॉ. आरके जैन ने बतौर विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत की। इस मौके पर मेयर गामा ने कहा कि भारत की धरती महान है। जहां भगवान महावीर, राम, कृष्ण और बुद्ध जैसी महान विभूतियों ने जन्म लिया। भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर सुरेश जैन रितुराज ने बताया कि भारतीय जैन मिलन 1280 शाखाओं के माध्यम से देश भर में जैन मिलन के सदस्य सामाजिक कार्यक्रम, धार्मिक क्षेत्र, स्वास्थ्य शिविर, शैक्षिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री वीर नरेश चंद जैन ने कहा कि संगठन के लोग एकता के प्रति कार्य करते हुए समाज में शक्ति प्रदान कर रहे हैं। इस अवसर पर वीर राकेश कुमार जैन, वीर अशोक जैन, मनोज जैन, मनोज जैन, सुनील जैन, सचिन जैन, बीना जैन, महेंद्र कुमार जैन, अखिलेश जैन, संजय जैन, अरुण कुमार जैन, दर्शन लाल जैन, आशीष जैन, कमल जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed