फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   प्रदेश के तीन बच्चों को मिलेगा इसरो में जाने का मौका

प्रदेश के तीन बच्चों को मिलेगा इसरो में जाने का मौका

Thu, 14 Mar 2019 01:54 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 14 Mar 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश के तीन बच्चों को मिलेगा इसरो में जाने का मौका

देहरादून। प्रदेश के तीन स्कूली बच्चों को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में जाने का मौका मिलेगा। इसरो की ओर से संचालित जय विज्ञान, जय अनुसंधान योजना के तहत युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम (युविका) में बच्चों का चयन किया जाएगा। जिसमें छात्रों को उपग्रह बनाने की तकनीकी को नजदीक से देखने और समझने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन


अंतरिक्ष क्षेत्र के प्रति छात्रों की रुचि पैदा करने और देश के अंतरिक्ष कार्यक्रम में बच्चों को शामिल करने के लिए इसरो ने यह अवसर प्रदान किया है। शोध एवं प्रशिक्षण अकादमी की निदेशक सीमा जौनसारी ने बताया कि इसरो के इस कार्यक्रम का उद्देश्य मुख्य रूप से अंतरिक्ष कार्यकलापों के उभरते क्षेत्रों में रुचि जगाने के इरादे से युवाओं को अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष विज्ञान और अंतरिक्ष अनुप्रयोगों पर बुनियादी ज्ञान प्रदान करना है। इसरो ने इस कार्यक्रम को कम उम्र में ही बच्चों को ज्ञान प्रदान करने के लिए चुना है। आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम गर्मियों की छुट्टियों के दौरान लगभग दो सप्ताह की अवधि का होगा और प्रत्येक वर्ष इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रत्येक राज्य से तीन छात्रों का चयन किया जाएगा। जो सीबीएसई, आईसीएसई और राज्य पाठ्यक्रम के अध्ययनरत आठवीं कक्षा पूरी कर चुके हैं और वर्तमान में नवीं कक्षा में पढ़ रहे हैं, वे कार्यक्रम के लिए पात्र होंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इच्छुक प्रतिभागी अपने जनपद के मुख्य शिक्षा अधिकारी से संपर्क कर अपना आवेदन 19 मार्च तक जमा करा सकते हैं। इसके अलावा प्रतिभागी एससीईआरटी उत्तराखंड की वेबसाइट www.scert.uk.gov.in पर भी आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के बारे में अधिक जानकारी 08022172119 और 9496040045 नंबर से भी प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed