{"_id":"5c574877bdec224a611c1010","slug":"81549224055-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाटक के मंचन से कलाकारों ने मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाटक के मंचन से कलाकारों ने मोहा मन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
इस्कॉन युवा प्रचार, नैतिक शिक्षा प्रकल्प और एस्पायर क्लब की ओर आयोजित वार्षिकोत्सव ‘उत्थान’ कार्यक्रम में क्लब के कलाकारों ने ‘डिस्कवरी ऑफ हरे कृष्णा’ नाटक के मंचन से दर्शकों का मन मोह लिया। रविवार को मसूरी रोड स्थित यूनिसन वर्ल्ड स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति से लोगों को कुरीतियों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। वहीं, मेयर सुनील उनियाल गामा, एसएसपी निवेदिता कुकरेती और डीआईजी आईटीबीपी केपी सिंह बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि इस्कॉन हमारी संस्कृति की रक्षा और युवाओं में अच्छे मूल्यों का प्रसार करने के लिए सराहनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश के विकास के लिए युवाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना बहुत जरूरी है। कार्यक्रम में छात्रों ने नृत्य प्रस्तुति से स्वच्छता का संदेश दिया। साथ ही गढ़वाली और कुमाऊंनी नृत्य से दर्शकों को प्रदेश की संस्कृति से रूबरू कराया। इस्कॉन के अध्यक्ष सचिनंदन ने कहा कि उत्थान ज्ञान के साथ-साथ नौजवानों के लिए मनोरंजन का भी सूत्र है। उन्होंने युवाओं को नशीली दवाओं के दुरुपयोग, पश्चिमीकरण और आध्यात्मिकता के प्रभाव के बारे में बताया। इस अवसर स्कूल के चेयरमैन अमित अग्रवाल, अनुज अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, प्रधानाचार्य वीना सिंह आदि मौजूद रहे।