फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कैबिनेट में प्रस्ताव नहीं आने से भड़का आईएमए

कैबिनेट में प्रस्ताव नहीं आने से भड़का आईएमए

Sat, 02 Feb 2019 01:46 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
कैबिनेट में प्रस्ताव नहीं आने से भड़का आईएमए
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

कैबिनेट में क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट में संशोधन का प्रस्ताव नहीं आने पर भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) ने कड़ी नाराजगी जताई है। संघ पदाधिकारियों ने राज्य सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। साथ ही आंदोलन की रणनीति बनाने की चेतावनी भी दी है।

भारतीय चिकित्सा संघ के महासचिव डीडी चौधरी ने बयान जारी कर सरकार के इस पर फैसले पर नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि संघ पहले क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के स्थान पर उत्तराखंड हेल्थकेयर एस्टेब्लिशमेंट एक्ट को लागू करने की मांग कर रहा था। तब सरकार ने संघ के सुझावों के आधार पर क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट में संशोधन करने का आश्वासन दिया था। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और स्वास्थ्य सचिव नितेश झा ने बातचीत में संशोधन पर सहमति व्यक्त की थी। साथ ही मुख्यमंत्री ने कैबिनेट में संशोधन का प्रस्ताव लाने का आश्वासन भी दिया था। लेकिन, शुक्रवार को हुई कैबिनेट में यह प्रस्ताव नहीं लाया गया। उन्होंने कहा कि सरकार के इस फैसले से निजी अस्पताल संचालकों में खासी नाराजगी है। संघ पदाधिकारी जल्द ही बातचीत कर आंदोलन की रणनीति बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed