{"_id":"5c54a915bdec22738004ed80","slug":"81549052181-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रदर्स क्लब और बारू स्पोर्ट्स ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रदर्स क्लब और बारू स्पोर्ट्स ने जीते मैच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्रदर्स क्रिकेट क्लब ने राइजिंग स्टार और बारू स्पोर्ट्स ट्रेनिंग ने आर्केडिया ग्रीन को हराकर पूरे अंक हासिल किए। शुक्रवार को 72वीं जिला क्रिकेट लीग के दो मुकाबले खेले गए।
रेंजर्स ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में ब्रदर्स एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अक्षय चौधरी 27, अक्षय थापली 23, निखिल 20, आदित्य 17, शिव चौधरी 16 व राघव के 15 रनों की मदद से पूरे विकेट खोकर 169 रन बनाए। राइजिंग स्टार की ओर से नरेंद्र और अरशद खान ने तीन-तीन विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राइजिंग स्टार की टीम जीत से केवल आठ रन दूर रह गई। पूरी टीम ने मिलकर 161 रन ही बनाए। ब्रदर्स की ओर से सुमित ने चार व आदित्य और निखिल ने तीन-तीन विकेट लिए।
वहीं, रामराज क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर खेले गए दूसरे मैच में बारू स्पोर्ट्स की टीम ने निर्धारित 40 ओवर में नौ विकेट पर 204 रन बनाए। टीम के लिए मंयक ने 47, ए ज्योति ने 39, सावन ने 26, के राज ने 17 और युवराज ने 12 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आर्केडिया ग्रीन की टीम केवल 104 रनों पर ही ढेर हो गई और मुकाबला 100 रनों से हार गई। बल्लेबाज अभिषेक ने 24, कौशल ने 23 व अनुराग ने 15 रनों का योगदान दिया।