{"_id":"5c40db1abdec2273a924845b","slug":"81547754266-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदर्भ ने उतराखंड पर बनाई 204 रनों की बढ़त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदर्भ ने उतराखंड पर बनाई 204 रनों की बढ़त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला।
देहरादून। नागपुर के जमाथा क्रिकेट स्टेडियम में उत्तराखंड के खिलाफ विदर्भ ने पहले रणजी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले के तीसरे दिन 204 रन की बढ़त बनाकर अपनी स्थिति मजबूत की। विदर्भ के स्टार बल्लेबाज वसीम जाफर ने तीसरे दिन अपना दोहरा शतक पूरा किया। जबकि एवी वाडकर 98 रन पर मयंक मिश्रा की गेंद पर बोल्ड हो गए।
पहले दिन का खेल समाप्त होने पर रामास्वामी 112 रन और जाफर 111 रन बनाकर क्रीज पर थे। दोनों बल्लेबाजों ने बृहस्पतिवार को भी सूझबूझ से बल्लेबाजी की। तीसरे दिन जाफर ने रामास्वामी के साथ दूसरे विकेट के लिए 304 रन और एवी वाडकर के साथ पांचवें विकेट के लिए 88 रन की साझेदारी कर बडे़ स्कोर की नींव रखी। जाफर ने अपनी पारी में 296 गेंदों का सामना कर 206 रन की शानदार पारी खेली। उनकी पारी का अंत मयंक मिश्रा ने कप्तान विनीत सक्सेना के हाथों कैंच थमा कर किया। अन्य बल्लेबाज रामास्वामी 141 और एवी वाडकर 98 रन बनाकर आउट हुए। दिन का खेल खत्म होने तक एए सरवटे 57 और एए वखारे तीन रन बनाकर खेल रहे हैं। गेंदबाजी में उत्तराखंड के लिए धनराज शर्मा और मंयक मिश्रा ने दो-दो विकेट चटकाए।