फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मार्च के पहले हफ़्ते में जारी होगी बिजली की नई दरें

मार्च के पहले हफ़्ते में जारी होगी बिजली की नई दरें

Tue, 25 Dec 2018 02:20 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
मार्च के पहले हफ़्ते में जारी होगी बिजली की नई दरें
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

उत्तराखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग की ओर से बिजली की नई दरें मार्च के पहले हफ्ते में जारी कर दी जाएंगी ताकि यूपीसीएल समेत यूजेवीएनएल व पिटकुल के अधिकारी समय रहते कार्रवाई कर सकें।
बता दें, बिजली की नई दरों के निर्धारण को लेकर तीनों निगमों के प्रबंधन की ओर से विद्युत नियामक आयोग में याचिकाएं दाखिल की जा चुकी हैं। इसके बाद आयोग की ओर से तीनों निगमों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। राज्य विद्युत नियामक आयोग के सचिव नीरज सती ने बताया कि इस बार बिजली की नई दरों का निर्धारण मार्च के पहले हफ्ते में करने का प्रयास है। इससे तीनोें निगम एक अप्रैल ने नई दरों से वसूली कर सकें। दरों के निर्धारण को लेकर पहले तीनों निगमों और फिर उपभोक्ताओं का पक्ष सुना जाएगा। सुनवाई के बाद दरों का निर्धारण कर किया जाएगा। दरें एक अप्रैल से ही लागू होंगी।
विज्ञापन

शुल्क माफी की मांग पर भी होगा विचार विमर्श
राज्य विद्युत नियामक आयोग सचिव नीरज सती के मुताबिक लघु उद्यमियों की ओर से नया बिजली कनेक्शन लेते समय 10000 रुपये शुल्क के माफी की मांग की गई है। इस संबंध में प्रत्यावेदन दिया गया गया है। बिजली दरों के निर्धारण संबंधी प्रकरण की सुनवाई के बाद इस संबंध मेें कोई अंतिम निर्णय लिया जाएगा। इस प्रकरण पर मार्च में सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तत्काल रिजर्वेशन की तर्ज पर तत्काल कनेक्शन
राज्य विद्युत नियामक आयोग सचिव नीरज सती के मुताबिक नियामक आयोग तत्काल रिजर्वेशन की तर्ज पर तत्काल बिजली कनेक्शन की योजना पर विचार विमर्श कर रहा है। उपभोक्ताओं द्वारा बिजली कनेक्शन देने संबंधी प्रपत्र देने के साथ ही तत्काल बिजली कनेक्शन दिए जाएंगे। ताकि विशेष परिस्थितियोें में बिजली का कनेक्शन चाहने वालों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed