{"_id":"5c2106aabdec2256d8788184","slug":"81545668266-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माधो सिंह भंडारी नृत्य नाटक पर दर्शकों के छलके आसू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माधो सिंह भंडारी नृत्य नाटक पर दर्शकों के छलके आसू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। न्यू टिहरी इंटर नेशनल स्कूल और दून किंडर गार्टन स्कूल के वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रस्तुति दी। कक्षा आठ और नौ के छात्रों की ओर से वीरभड़ माधो भंडारी पर प्रस्तुत की गई नृत्य नाटिका पर दर्शकों के आंखें छलक पड़ी। नाटक में मलेथा नहर पर पानी चलाने के लिए अपने पुत्र गजे सिंह को बलि चढ़ाने का मंचन किया गया था। वर्षभर की विभिन्न गतिविधियों में बेहतर स्थान पाने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया।
पैन्यूला में आयोजित दोनों स्कूलों के वार्षिकोत्सव का पूर्व पर्यटन मंत्री दिनेश धनै ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि एनटीआईएस और डीकेजी स्कूल ने कम समय और संसाधनों के अभाव में बेहतरीन शिक्षा देने का काम किया है। निदेशक शालिनी जौली ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए स्कूल की विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराया। छात्रों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, गलती से मिस्टेक हो गई, दिल है छोटा, छोटी की आसा, दिल है हिंदुस्थानी, हम मिलते हैं प्यार से इंडिया वाले, तूने ओ रंगीले कैसा जादू किया, पुसा तूका छुमा मेरी भाग्यनी भौ, मैं नि औंदू राजू तेरी गाड़ी मा से लेकर माधो सिंह भंडारी पर शानदार नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। इस मौके पर टीएचडीसी के महाप्रबंधक यूके ठाकुर, अपर महाप्रबंधक कार्मिक एवं प्रशासन वीर सिंह, चंबा की ब्लाक प्रमुख आनंदी नेगी, प्रबंधक संजय जौली, प्रधानाचार्य प्रवीन भट्ट, संजीव भंडारी, निर्मला बिष्ट, गोविंद बिष्ट, अरविंद खरोला, प्रदीप रमोला, जीतेंद्र मल्ल, गौतम नेगी, नवीन उनियाल, दिनेश उनियाल, जीतेंद्र चौधरी, लता पांडेय, पूजा डोडी, सीमा पंत, ममता उनियाल आदि मौजूद थे।