{"_id":"5c1fef63bdec22570921048a","slug":"81545596771-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिचय सम्मेलन में युवक-युवतियों ने चुना जीवन साथी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिचय सम्मेलन में युवक-युवतियों ने चुना जीवन साथी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
हजारा अरोड़ वंश बिरादरी सभा का 16वां वैवाहिक परिचय सम्मेलन रविवार को राजा रोड स्थित मनभावन पैलेस में आयोजित किया गया। सम्मेलन में करीब 320 युवक-युवतियों और उनके अभिभावकों ने हिस्सा लिया। इस दौरान 30 युवक-युवतियों ने अपने जीवन साथी चुने। इस मौके पर सभा की स्मारिका का विमोचन भी किया गया।
राजा रोड स्थित मनभावन पैलेस में परिचय सम्मेलन का शुभारंभ सभा के ऑडिटर बाबू राय सहगल ने दीप जलाकर किया। सम्मेलन में हरिद्वार, सहारनपुर, मेरठ, लखनऊ, दिल्ली, लुधियाना समेत कई शहरों से 190 युवक व 130 युवतियां पहुंची थीं। एक दूसरे से परिचय के बाद 30 युवक-युवतियों ने अपने जीवन साथी चुने। ऑडिटर बाबू राय सहगल ने कहा कि ऐसे सम्मेलनों से समाज में एकजुटता आती है और अभिभावकों को एक नियत स्थान पर अच्छे रिश्ते मिल जाते हैं। सभा के अध्यक्ष दिनेश अरोड़ा ने बताया कि 15 वर्षों से संस्था वैवाहिक परिचय सम्मेलन का आयोजन करती रही है। इस मंच के माध्यम से लोग अपने बच्चों के लिए योग्य जीवन साथी का चयन कर सकते हैं। सम्मेलन में दिनेश अरोड़ा, किरन बाला, वीना मुगलानी, गीता मुगलानी, श्याम सुंदर, नवीन सडाना, जतिन सडाना, रमन सडाना, सरोज सचदेवा, दीपचंद तनेजा, अरुण अरोड़ा, सविंद्र पाल छाबड़ा आदि मौजूद रहे।