{"_id":"5c180764bdec2256a32ef71f","slug":"81545078628-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारधाम के निकटवर्ती संस्कृत विद्यालयों में वेद पढ़ेंगे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारधाम के निकटवर्ती संस्कृत विद्यालयों में वेद पढ़ेंगे छात्र
Updated Tue, 18 Dec 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चारधाम के निकटवर्ती संस्कृत विद्यालयों में वेद पढ़ेंगे छात्र
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। देवभूमि में चारधाम के आसपास स्थित संस्कृत विद्यालयों में छात्र-छात्राओें को चारों वेद भी पढ़ाए जाएंगे। इस संबंध में शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे व परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि सरस्वती के बीच वार्ता भी हो चुकी है। शनिवार को सचिवालय में आला विभागीय अफसरों के साथ हुई बैठक में शिक्षा मंत्री ने अफसरों से इस मुद्दे पर चर्चा भी की।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि परमार्थ निकेतन के वैज्ञानिक स्कूली बच्चोें को जल संरक्षण के प्रति भी जागरूक करेंगे। शिक्षा मंत्री ने बैठक में उपस्थित शिक्षा सचिव भूपिंदर कौर औलख को निर्देशित किया कि परमार्थ निकेतन में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला में शिक्षा विभाग की ओर से हरसंभव मदद मुहैया करायी जाए।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि इसके अलावा इस कार्यक्रम में शिक्षा विभाग की ओर से 95 खंड शिक्षाधिकारी संदर्भ अधिकारी के रूप में प्रतिभाग करेंगे तथा प्रशिक्षण लेने के उपरांत अपने अपने विकास खंडों में संचालित विद्यालयों में जल संरक्षण को लेकर जन जागरूकता अभियान चलाएंगे। शिक्षा मंत्री ने कहा कि परमार्थ निकेतन की ओर से कार्यशाला में नि:शुल्क जल संरक्षण प्रशिक्षण के साथ ही आवास व भोजन की भी व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि स्कूलों में बच्चे जल संरक्षण के प्रति जागरूक होंगे तो वे अपने परिजनों को भी इसके बारे में जागरूक करेंगे। इसका असर अगली पीढ़ी पर भी पड़ेगा।