{"_id":"5c18066ebdec2256f87b2846","slug":"81545078382-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम जनवरी से करेगा सेल्फ असेस्मेंट की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम जनवरी से करेगा सेल्फ असेस्मेंट की जांच
Updated Tue, 18 Dec 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
नगर निगम जनवरी से भवन करदाताओं की ओर से लगाई गई पत्रावलियों के साथ ही भौतिक सत्यापन भी करेगा। इस दौरान अगर भवन कर संबंधी गलत जानकारियां पकड़ी गईं तो कार्रवाई की जाएगी।
बता दें, नगर निगम प्रशासन ने बीते दिनों भवन कर की नई दरें लागू की थीं। इसके तहत मासिक दरों में 45 से 225 रुपये प्रति वर्ग फुट तक की बढ़ोतरी की गई है। इस बाबत मेयर सुनील उनियाल गामा ने सोमवार को नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे समेत अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने नगर आयुक्त से भवन स्वामियों द्वारा जमा कराए गए पत्रावलियों की जांच करने को कहा है। इसके साथ ही टीम के जरिये मौके पर भौतिक सत्यापन के भी निर्देश दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने गलत सेल्फ असेस्मेंट (स्व कर निर्धारण) की स्थिति में जुर्माने वसूलने की बात कही।
नगर आयुक्त ने बताया कि हाउस टैक्स की दरों को पक्का भवन, आरसीसी, आरबीएम छत के अलावा कच्चे भवन तथा ऐसे आवासीय भूखंड जिसमें भवन न बना हो, इसके आधार पर किया गया है। सड़कों की चौड़ाई के हिसाब से भवन कर की दरों को लागू किया गया है। नई दरें अप्रैल 2018 से लागू की गई हैं।
विज्ञापन
अतिक्रमण की सुनवाई को हर 15 दिन में लगेगा शिविर
मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि नगर निगम का दायरा 60 से बढ़कर 100 वार्डों का हो गया है। निगम में शामिल 40 नए वार्डों में अतिक्रमण की काफी शिकायतें सामने आ रही हैं। समय रहते इसका निस्तारण जरूरी है। इसे देखते हुए नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे को नगर निगम में हर 15 दिन में कैंप लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें शिकायत करने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। मेयर ने कहा कि शिविर में संबंधित विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इससे अतिक्रमणकारियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई हो सके।