{"_id":"5c06e1eebdec2241822eeac8","slug":"81543954926-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समीर और युवराज के अर्द्धशतक से जीता सोशल बलूनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समीर और युवराज के अर्द्धशतक से जीता सोशल बलूनी
Updated Wed, 05 Dec 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
समीर के 73 और युवराज के नाबाद 62 रनों की बदौलत सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल ने पहले 251 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके बाद गेंदबाजी में सत्यम बालियान के चार विकेट और राहुल के तीन विकेट के दम पर हिमालयन पब्लिक स्कूल को मात्र 51 रनों पर समेट दिया।
एसआई ग्राउंड में मंगलवार को मुकाबला सोशल बलूनी स्कूल और हिमालयन स्कूल के बीच हुआ। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सोशल बलूनी ने निर्धारित 25 ओवर में 252 रनों का लक्ष्य हिमालन स्कूल को दिया। टीम के लिए समीर (73) और युवराज (62) के अलावा सत्यम ने 32 व वंशज ने 30 रनों का योगदान दिया। हिमालयन की ओर से निशांत ने सर्वाधिक दो विकेट झटके। लक्ष्य पीछा करने उतरी हिमालयन के बल्लेबाज सोशल बलूनी के गेंदबाजों के आगे ज्यादा देर तक टिक नहीं सके। पूरी टीम 14.2 ओवर में 51 रनों पर सिमट गई और 200 रनों से करारी हार हुई।
डीपीएल सीजन पांच 15 से शुरू
देहरादून। उत्तराखंड यूथ टी-20 क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से डीपीएल का पांचवा सीजन 15 दिसंबर से शुरू होगा। एसोसिएशन के महासचिव जावेद भट्ट ने बताया कि डीपीएल के सभी मैच कसिगा स्कूल के मैदान में होंगे। इस सीजन के लिए सुधांशु सति को कमिश्नर, अंकुश को चेयनमैन व आशीष को संयोजक का पद सौंपा गया है।
विज्ञापन
यूके पुलिस और एक्सोडस क्लब जीते
-75वीं लाला नेमीदास मेमोरियल जिला फुटबॉल लीग
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। यूके पुलिस ने खलाना व्बॉयज को और एक्सोडस क्लब ने दून यूनाइटेड को हराकर पूरे अंक हासिल किए।
पवेलियन ग्राउंड में मंगलवार को 75वीं लाला नेमीदास मेमोरियल फुटबॉल लीग टूर्नामेंट के दो मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला यूके पुलिस और खलाना व्बॉयज के बीच खेला गया। मुकाबले में यूके पुलिस का पलड़ा भारी रहा। अंत में यूके पुलिस ने मैच को 6-1 के अंतर से जीत लिया। दूसरा मुकाबला एक्सोडस क्लब ने दून यूनाइटेड के बीच हुआ। एक्सोडस क्लब ने मुकाबले को 2-1 जीत लिया।