फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एसजीआरआर को हरा आईटीएम बना चैंपियन

एसजीआरआर को हरा आईटीएम बना चैंपियन

Thu, 25 Oct 2018 02:00 AM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
एसजीआरआर को हरा आईटीएम बना चैंपियन
एसजीआरआर को हरा आईटीएम बना चैंपियन
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। आईटीएम देहरादून ने एसजीआरआर पीजी कॉलेज को हराकर अंतर महाविद्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।
बुधवार को रेंजर्स ग्राउंड पर खिताबी मुकाबला एसजीआरआर पीजी कॉलेज और आईटीएम देहरादून के बीच हुआ। मैच में टॉस जीतकर एसजीआरआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.3 ओवर में 119 रन बनाने में सफल रहे। टीम के लिए ओपनर बल्लेबाज सचिन रावत ने 57 रनों की पारी खेली। इसके अलावा अनुराग और कपिल ने 14-14 रन व संदीप ने 8 रनों का योगदान दिया। आईटीएम के गेंदबाज अपूर्व ने चार व सुफियान और हर्षित ने एक-एक विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आईटीएम की टीम ने 18.5 ओवर में 120 रन बनाकर मुकाबला छह विकेट से जीत लिया। ओपनर बल्लेबाज विक्रांत ने 52 रन बनाए। अन्य बल्लेबाज साक्षर ने 24, अंकित ने 11 व अमित ने 9 रनों का योगदान दिया। एसजीआरआर की ओर से शहबाज ने सर्वाधिक दो विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed