फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कंप्यूटर प्रतियोगिता में जीजीआईसी रानीपोखरी अव्वल

कंप्यूटर प्रतियोगिता में जीजीआईसी रानीपोखरी अव्वल

Sat, 15 Sep 2018 02:12 AM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
कंप्यूटर प्रतियोगिता में जीजीआईसी रानीपोखरी अव्वल
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

शिक्षा विभाग और अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन संस्था की ओर से आयोजित कंप्यूटर प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रानीपोखरी ने प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं, राउप्रावि मियांवाला ने दूसरा और राइंका हवालबाग अल्मोड़ा ने तीसरा स्थान हासिल किया। शिक्षा महानिदेशक कैप्टन आलोक शेखर तिवारी ने विजेता और उपविजेता टीम को सम्मानित किया।
शुक्रवार को समग्र शिक्षा राज्य परियोजना कार्यालय के सभागार में स्वच्छता के आधार पर उत्कृष्ट विद्यालयों का चयन भी किया गया। विद्यालयों का स्वच्छ पेयजल, शौचालय, हाथ धोने की व्यवस्था साबुन सहित, विद्यालय की समुचित व्यवस्था और व्यवहार परिवर्तन के आधार पर मूल्यांकन भी किया गया। शहरी क्षेत्र के माध्यमिक विद्यालयों में दिल्ली पब्लिक स्कूल हरिद्वार को पहला, राबाइंका नई टिहरी को दूसरा, जेपी विद्या मंदिर विष्णुपुरम चमोली को तीसरा और दिल्ली पब्लिक स्कूल देहरादून को चौथा स्थान मिला। ग्रामीण क्षेत्र में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय दून ने पहला, केंद्रीय विद्यालय उत्तरकाशी ने दूसरा, राजकीय हाईस्कूल देवद्वार नैनीताल ने तीसरा, आरएएन पब्लिक स्कूल ऊधमसिंह नगर और डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल ऋषिकेश ने संयुक्त रूप से चौथा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों में केडीपीए तुलसीनगर नैनीताल, राजकीय प्राथमिक विद्यालय जसवावाला हरिद्वार और राजकीय प्राथमिक विद्यालय तल्ला मौना नैनीताल ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया। इस अवसर पर डॉ. मुकुल कुमार सती, भगवती प्रसाद मैंदोली, रामकृष्ण उनियाल, वीएस रावत, सी सुधीर, रोहिणी रॉय, अत्रेय सयाना, उमा पंवार, पल्लवी नैन, द्वारिका प्रसाद पुरोहित, मदन मोहन जोशी, डॉ. अर्चना गुप्ता समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed