{"_id":"5b7b25c642c792466049a2c6","slug":"81534797254-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटाओ अभियान के विरोध में करनपुर बाजार बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण हटाओ अभियान के विरोध में करनपुर बाजार बंद
Updated Tue, 21 Aug 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
करनपुर बाजार में सोमवार को अतिक्रमण की निशानदेही करने पहुंची अतिक्रमण हटाओ टास्क फोर्स की टीम को देखकर व्यापारी भड़क गए और बाजार बंद कर विरोध प्रकट किया। इसके बाद सोमवार देर शाम एसडीएम से मिलकर अपना विरोध दर्ज कराया। एसडीएम ने मंगलवार को दोबारा अतिक्रमण चिह्नित कराने का आश्वासन दिया है।
अतिक्रमण हटाओ टास्क फोर्स की टीम सोमवार सुबह करनपुर चौक पहुंची थी। इसके बाद टीम ने करनपुर चौक से डीएल रोड की तरफ निशानदेही शुरू की तो व्यापारियों ने विरोध शुरू कर दिया। व्यापारियों का कहना था कि चार जुलाई को अतिक्रमण चिह्नित करने के दौरान टास्क फोर्स की टीम ने सड़क के एक तरफ निशानदेही का आश्वासन देकर कार्रवाई की थी। ऐसे में दोबारा अतिक्रमण चिह्नित करके व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। व्यापारियों का आक्रोश देखते हुए टास्क फोर्स की टीम बैरंग लौट गई। हालांकि विरोध स्वरूप व्यापारियों ने पूरा बाजार बंद कर दिया।
वहीं मामले की सूचना पर दून उद्योग व्यापार मंडल के संरक्षक उमेश अग्रवाल और प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल गोयल ने भी क्षेत्रीय व्यापारियों से मुलाकात की और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद देर शाम करनपुर बाजार के व्यापारी एसडीएम प्रत्यूष सिंह से मिले। बातचीत के बाद एसडीएम ने मंगलवार को दोबारा मौके पर पहुंचकर स्वेय मौका मुआयना करने का आश्वासन दिया। इसके बाद व्यापारी शांत हुए। इस दौरान अंकुर महेश्वरी, राजकुमार महेश्वरी, तनुज गौतम, अक्षय सचदेवा, प्रवीन गुप्ता, संजीव बंसल, अनिल रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
बाजार बंद होने से लोग हुए परेशान
करनपुर बाजार बंद होने से डीएवी और डीबीएस कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के साथ ही स्थानीय लोगों को भी परेशानी हुई। खरीदारी करने पहुंचे लोगों को बैरंग लौटना पड़ा और पलटन बाजार जाना पड़ा। वहीं दूसरी ओर करनपुर बाजार के व्यापारियों को भी आर्थिक नुकसान हुआ।
मोथरोवाला रोड और वनस्थली से हटाया अतिक्रमण
अतिक्रमण हटाओ टास्क फोर्स ने सोमवार को मोथरोवाला रोड और बल्लूपुर चौक स्थित वनस्थली क्षेत्र का अतिक्रमण ध्वस्त कराया। मोथरोवाला रोड और वनस्थली में 29 अतिक्रमण ध्वस्त किए गए। साथ ही 70 अतिक्रमण चिह्नित किए गए। इस दौरान कुछ लोगों ने अतिक्रमण हटाने के लिए दो दिन की मोहलत मांगी। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट मनुज गोयल ने दो दिन में अतिक्रमण नहीं हटने पर बुधवार को अतिक्रमण ध्वस्त कराने की चेतावनी दी है।
आज यहां चलेगा अभियान
अतिक्रमण हटाओ टास्क फोर्स आज बल्लूपुर से कैनाल रोड, निरंजपुर मंडी से आईएसबीटी और मोथरोवाला रोड पर अभियान चलाएगी। सिटी मजिस्ट्रेट मनुज गोयल ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के साथ ही चिह्नीकरण भी किया जाएगा।