{"_id":"5b7b131a42c7924639036b81","slug":"81534792474-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूषित पानी सप्लाई से बढ रहे डायरिया के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूषित पानी सप्लाई से बढ रहे डायरिया के मरीज
Updated Tue, 21 Aug 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र में पानी सप्लाई के पाइप लीकेज होने से घरों में प्रदूषित पानी पहुंच रहा है। इससे मोहल्ला हज्जावान के अधिकांश घरों के लोग डायरिया से ग्रसित हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार अफसरों से शिकायत की गई लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। सोमवार को स्थानीय लोगों ने डीएम से शिकायत की तो उनके निर्देश पर हरकत में आए विभाग ने मरम्मत का काम शुरू कराया।
सोमवार को कलक्ट्रेट में जनता मिलन कार्यक्रम में युवक कांग्रेस के जिला महासचिव अरशद ख्वाजा, रानीपुर अध्यक्ष तनवीर कुरैशी के नेतृत्व में मोहल्ला हज्जावान के लोग जिलाधिकारी दीपक रावत से मिले। अरशद ख्वाजा ने बताया कि हज्जावान में डायरिया के प्रकोप से दो बच्चों की मौत हो चुकी है। इनमें सौएब का डेढ़ वर्षीय बेटा, परवेज का10 माह का बेटा शामिल हैं। इनके अलावा डायरिया से पीड़ित निसार कादरी, ताहिर ख्वाजा, एक परिवार के आजम सलमानी, अब्दुल अजीज एवं वरिसा बेगम, इस्लाम आदि का विभिन्न अस्पतालों में इलाज कराया जा रहा है। लगातार मर्ज बढ़ने पर अरशद ख्वाजा ने बताया कि क्षेत्र में जल संस्थान की पाइप लाइनों के लीकेज से घरों में प्रदूषित पानी पहुंच रहा है। इस मटमैले पानी को बर्तन में रखने पर पीला पड़ रहा है। इसका इस्तेमाल करने से लोग बीमार हो रहे हैं। अस्पताल में डॉक्टर डायरिया घोषित कर इनका इलाज करा रहे है। अधिकांश लोगों की आर्थिक स्थिति कमजोर है, किसी तरह इलाज करा रहे है। शिकायत सुनकर जिलाधिकारी दीपक रावत ने जल संस्थान के अधीशासी अभियंता नरेश पाल को तत्काल पाइप लाइनों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। जल संस्थान के जेई परवेज आलम एवं सीवर के जेई कर्मचारियों को लेकर हज्जावान पहुंचे और पाइपों की मरम्मत का काम शुरू कराया। जेई ने ट्यूबवेल पर पानी में क्लोरीन भी मिलवाई।