फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   केंद्र ने बढ़ाया एलईडी बल्ब वितरण का कोटा

केंद्र ने बढ़ाया एलईडी बल्ब वितरण का कोटा

Sat, 18 Aug 2018 01:44 AM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
केंद्र ने बढ़ाया एलईडी बल्ब वितरण का कोटा
केंद्र ने बढ़ाया एलईडी बल्ब वितरण का कोटा
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
राज्य में बिजली की खपत व कार्बन उत्सर्जन कम करने के उद्देश्य से केंद्र ने एलईडी बल्ब का कोटा बढ़ा दिया है। अब राज्य में 50 लाख की जगह एक करोड़ एलईडी बल्ब का वितरण किया जाएगा। केंद्र के इस कदम से सालाना 500 करोड़ से अधिक कीमत की बिजली की बचत और कार्बन उत्सर्जन में भारी कमी की उम्मीद है।
बता दें, बिजली की खपत को कम करने को लेकर केंद्र सरकार सभी राज्योें में एलईडी बल्ब का वितरण करा रही है। बल्ब के वितरण की जिम्मेदारी बिजली विभाग के अलावा कई एजेंसयिों को सौंपी गई है। उत्तराखंड में पहले 50 लाख एलईडी बल्ब के वितरण का लक्ष्य रखा था। जिसे कार्यदायी संस्था उरेड़ा ने हासिल भी कर लिया गया, लेकिन अब केंद्र ने एलईडी बल्ब वितरण का लक्ष्य दोगुना कर दिया है।
विज्ञापन

उरेडा के सीपीओ एके त्यागी ने बताया कि राज्य में 5000922 एलईडी बल्ब का वितरण कराया जा चुका है। अब केंद्र सरकार ने एलईडी बल्ब वितरण का लक्ष्य एक करोड़ कर दिया है। इस लक्ष्य को भी हासिल करने का प्रयास किया जाएगा। इससे करीब 500 करोड़ से अधिक की बिजली की बचत होगी। सीपीओ त्यागी के अनुसार 50 लाख एलईडी बल्ब वितरित करने के बाद सालाना 260 करोड़ रुपये की बिजली की बचत हो रही है। साथ ही हर साल 526060 टन कार्बन उत्सर्जन पर रोक लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed