{"_id":"5b772c9442c7924671663075","slug":"81534536852-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से अतिक्रमण पर फिर गरजेगी जेसीबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से अतिक्रमण पर फिर गरजेगी जेसीबी
Updated Sat, 18 Aug 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज से अतिक्रमण पर फिर गरजेगी जेसीबी
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
अतिक्रमण पर शनिवार से फिर जेसीबी गरजेगी। साथ ही अतिक्रमण हटाओ टास्क फोर्स चिह्नीकरण की कार्रवाई भी करेगा। अभियान के तहत शनिवार को मोथरोवाला रोड और कचहरी के पास से अतिक्रमण हटाया जाएगा। वहीं कांवड़ यात्रा और स्वतंत्रता दिवस के आयोजन से निपटने के बाद अब फोर्स की कमी भी नहीं रहेगी।
बता दें, कर्मचारियों और पुलिस बल की कमी के कारण अतिक्रमण हटाओ अभियान की गति बीती 26 जुलाई से धीमी हो गई है। अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू होने के समय चार जोन के लिए करीब 1000 अधिकारी व कर्मचारी (इसमें पुलिस फोर्स और मजदूर भी शामिल) लगाए गए थे। कांवड़ यात्रा में फोर्स लगाने के चलते टीम के पास केवल 35 पुलिस कर्मी बचे थे। वहीं बीती 26 जुलाई को हाईकोर्ट के आदेश के चार सप्ताह की मियाद भी पूरी हो गई थी। इससे अभियान धीमा पड़ गया था। अब अधिकारी दोबारा अभियान शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं।
प्रेमनगर बाजार में जल्द ध्वस्त होगा अतिक्रमण
प्रेमनगर बाजार में जल्द अतिक्रमण ध्वस्त किया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक यहां करीब 16 दुकानें पूरी तरह ध्वस्त की जानी हैं। जबकि अन्य दुकानें और भवन दो से छह फिट के आसपास तोड़ी जाएंगी। बता दें, बीते शुक्रवार को टीम ने प्रेमनगर बाजार की सर्वे रिपोर्ट एमडीडीए उपाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव को सौंपी थी।
विज्ञापन
--
आज यहां चलेगा अभियान
सिटी मजिस्ट्रेट मनुज गोयल ने बताया कि शनिवार को मोथरोवाला रोड और कचहरी के पास अतिक्रमण हटाया जाएगा। वहीं, अतिक्रमण चिह्नीकरण की कार्रवाई जारी रहेगी।
---
कांवड़ यात्रा, बारिश के चलते अतिक्रमण हटाओ अभियान की रफ्तार प्रभावित हुई थी, लेकिन अब फिर से अभियान को तेज किया जाएगा।
-एसए मुरुगेशन, जिलाधिकारी