{"_id":"5b524bff4f1c1b4c748b63ae","slug":"81532120063-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुस्लिम समाज ने पौधे लगाकर मनाया हरेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुस्लिम समाज ने पौधे लगाकर मनाया हरेला
Updated Sat, 21 Jul 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
मुस्लिम समाज के लोगों ने शुक्रवार को हरेला के उपलक्ष्य में पौधे लगाकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया। समाज के बुद्धिजीवियों ने अन्य लोगों से भी पौधे लगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि साफ हवा-पानी के लिए समाज के सभी वर्गों को एक साथ आकर संयुक्त लड़ाई लड़नी होगी।
माजरा, सुभाष नगर स्थित ईदगाह में कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य, धर्मपुर विधायक विनोद चमोली के नेतृत्व में लोगों ने जुमे की नमाज के बाद गड्ढे खोदे और पौधे लगाए। कैबिनेट मंत्री आर्य ने कहा कि उलेमा और मुस्लिम समाज के अन्य बुद्धिजीवी लोगों ने आगे आकर समाज के लिए उपयोगी इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को निभाने का संकल्प लिया है। विधायक विनोद चमोली ने कहा कि हरेला पर पौधे लगाकर मुस्लिम लोगों ने एक नई शुरुआत की है। मौके पर शादाब शम्स, सुनील उनियाल, मुफ्ती वासिल कासमी, मौलाना शाकिर, मुफ्ती रशीद, हाफिज साजिद, महेश पांडे, रईस खान, आरिफ अली, गुलफाम शेख, शहजाद अंसारी, आफताब आलम समेत अन्य मौजूद रहे।