{"_id":"5b5249284f1c1b47748b611d","slug":"81532119336-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिटकुल के प्रबंध निदेशक बने संदीप सिंघल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिटकुल के प्रबंध निदेशक बने संदीप सिंघल
Updated Sat, 21 Jul 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
लंबे अंतराल के बाद पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) को स्थाई तौर पर प्रबंध निदेशक मिल गया है। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह की अध्यक्षता में गठित सात सदस्यीय चयन समिति ने साक्षात्कार के बाद शुक्रवार को यूजेवीएनएल के निदेशक संदीप सिंघल के नाम पर मुहर लगा दी। इस बाबत ऊर्जा सचिव राधिका झा की ओर से आदेश भी जारी कर दिया जाएगा।
पिटकुल में नए प्रबंध निदेशक की नियुक्ति को लेकर शासन की ओर से आवेदन मांगे गए थे। इनमें अंतिम साक्षात्कार के लिए यूजेवीएनएल के निदेशक संदीप सिंघल, यूपीसीएल के निदेशक परिचालन अतुल कुमार अग्रवाल, पावर ग्रिड कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के अधिशासी निदेशक डीसी जोशी व सेंट्रल इलेक्ट्रिीसिटी अथॉरिटी दिल्ली के चीफ इंजीनियर बीके आर्य के नाम शामिल थे। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैठी चयन समिति के समक्ष केवल यूजेवीएनएल निदेशक संदीप सिंघल और यूपीसीएल के निदेशक अतुल कुमार अग्रवाल उपस्थित हुए। साक्षात्कार के बाद चयन समिति ने संदीप सिंघल के नाम पर मुहर लगा दी। नवनियुक्त प्रबंध निदेशक संदीप सिंघल को विद्युत परियोजनाओं में कार्य करने का 31 साल का अनुभव है। इसके अलावा 23 साल तक नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कारपोरेशन में विभिन्न पदों पर नौकरी और यूजेवीएनएल में आठ साल का अनुभव है। एक साल पूर्व उत्तराखंड सरकार ने संदीप सिंघल को ऊर्जा सेल का निदेशक भी बनाया गया था। नवनियुक्त प्रबंध निदेशक संदीप सिंघल ने लंबित योजनाओं को जल्द पूरा करने, उपभोक्ताओं को 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की बात कही है।