फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   स्वास् थ्य विभाग के अफसरों ने बिना टेडर के ही खरीद डाले उपकरण

स्वास् थ्य विभाग के अफसरों ने बिना टेडर के ही खरीद डाले उपकरण

Sat, 21 Jul 2018 02:12 AM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
स्वास्
थ्य विभाग के अफसरों ने बिना टेडर के ही खरीद डाले उपकरण
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी देहरादून कार्यालय के अफसरों ने उपकरण और दवाओं की खरीद के प्रावधानों को दरकिनार कर 219.15 लाख रुपये कीमत के उपकरण खरीद डाले। यही नहीं अफसरों ने उपकरणों का स्टॉक पंजिका में अंकन भी नहीं किया और आवंटन कर दिया। इसके अलावा कंपनियों को भुगतान ई-पेमेंट की बजाय चेक से भुगतान कर दिया। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की इस करतूत का खुलासा स्पेशल ऑडिट में हुआ।

सूत्रों के मुताबिक सीएमओ कार्यालय में वित्तीय वर्ष 2010-11 में 13.16 लाख, वित्तीय वर्ष 2011-12 में 29.85 लाख, वित्तीय वर्ष 2012-13 में 23.05 लाख, वित्तीय वर्ष 2013- 14 में 110.11 लाख व वित्तीय वर्ष 2014-15 में 72.83 लाख रुपये कीमत उपकरण खरीदे गए। इस तरह विभागीय अधिकारियों द्वारा कुल 219.15 लाख रुपये कीमत के उपकरणों की खरीद बिना टेंडर के ही कर डाली। स्पेशल ऑडिट के दौरान उत्तराखंड अधिप्राप्ति नियमावली-2008 का उल्लंघन की बात सामने आई है। ऑडिट में जिला योजना के अंतर्गत खरीदे गए अधिकांश उपकरणों को स्टॉक पंजिका में अंकित किए बगैर एकमुश्त बिल प्राप्त किया गया और संबंधित चिकित्सा केंद्रों को जारी भी कर दिया गया। इसके अलावा खरीदी गई सामग्री एवं उपकरणों के बिल पर उपकरणों के वर्गीकरण, उनकी वारंटी, निर्माता का नाम समेत कई जरूरी जानकारियां नहीं थीं। लेखा परीक्षा विभाग ने अपनी रिपोर्ट में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय द्वारा उपकरणों की खरीद प्रक्रिया को पूरी तरह गलत माना है। इसके अलावा ई-पेमेंट के स्थान पर चेक से भुगतान पर कड़ी आपत्ति जताई है। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके गुप्ता का कहना है कि खरीदारी उनके कार्यकाल की नहीं है। लेखा परीक्षा विभाग में जो आपत्तियां दर्ज कराई हैं उनका भविष्य में अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed