{"_id":"5afde9294f1c1bcf408b6110","slug":"81526589737-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून, आगरा और दिल्ली ने जीते मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून, आगरा और दिल्ली ने जीते मुकाबले
Updated Fri, 18 May 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
केंद्रीय विद्यालय संगठन की 49वीं राष्ट्रीय सुब्रतो कप फुटबाल में बृहस्पतिवार को मेजबान देहरादून, आगरा और दिल्ली की टीम ने शानदार जीत के साथ पूरे अंक अर्जित किए। प्रतियोगिता के सभी वर्गों के फाइनल मुकाबले शुक्रवार और शनिवार को होंगे।
केवि एफआरआई में बृहस्पतिवार को बालक वर्ग के मुकाबले हुए। पहला मैच हैदराबाद व बंगलूरू के बीच शून्य स्कोर पर बराबरी पर छूटा। दूसरे मैच में आगरा ने अर्नाकुलम को 4-0 से शिकस्त दी। सौरभ ने दो और सुमित व भास्कर एक-एक गोल किया। अगले मुकाबले में देहरादून ने दिल्ली पर 3-1 से जीत दर्ज की। देहरादून की ओर से आशीष ने दो व नरेश ने एक गोल किया। दिल्ली के लिए नवीन ने एकमात्र गोल दागा।
केवि एफआरआई मैदान संख्या दो में हुए पहले मैच में अहमदाबाद ने रायपुर को 3-0 से हराया। अंशुमन ने दो और मोहित ने एक गोल किया। दूसरे मैच में भोपाल ने जयपुर को 2-0 से मात दी। अरमान अली व योगेश ने एक-एक गोल दागे। तीसरे मुकाबले में तिनसुखिया ने लखनऊ को 4-0 से हराया। इरि खुंबा, रॉबिंसन, शुभानिया व बंकिम ने विजेता टीम के एक-एक गोल किया। चंडीगढ़ ने गुरुग्राम को 3-0 से हराया। हर्ष ने दो और रोहित ने एक गोल किया। पटना ने मुंबई को 4-0 से मात दी। सार्थक व शुभम ने पटना के लिए दो-दो गोल किए। अंतिम मैच में रांची ने वाराणसी को 1-0 से शिकस्त दी।