फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सरकार कर रही सफाई कर्मियों की अनदेखी

सरकार कर रही सफाई कर्मियों की अनदेखी

Thu, 17 May 2018 02:12 AM IST
Updated Thu, 17 May 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
सरकार कर रही सफाई कर्मियों की अनदेखी
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

पूर्व खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल ने प्रदेश सरकार पर सफाई कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी का आरोप लगाया है। इस बाबत उन्होंने बुधवार को राज्यपाल डॉ. केके पाल को ज्ञापन सौंपा और मांगों पर जल्द निर्णय किए जाने पर सरकार के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है। पूर्व खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल के नेतृत्व में कांग्रेसियों का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को राज्यपाल से मिलने पहुंचा था।
पूर्व खेल मंत्री का दिनेश अग्रवाल कहना है कि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से शहर कूड़े के ढेर में तब्दील हो गया है, लेकिन सरकार अनदेखी कर रही है। खेल मंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने नवंबर 2016 में 610 मोहल्ला स्वच्छता समिति सफाईकर्मियों में से 408 को संविदा में समायोजन का शासनादेश जारी किया था, लेकिन निवर्तमान मेयर विनोद चमोली ने अनदेखी कर कर्मचारियों को समायोजित नहीं किया। कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि प्रदेश सरकार चाहती तो सफाईकर्मियों की हड़ताल नहीं होती। बहरहाल अब आम लोग परेशान हैं। पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि पर्यटन सीजन शुरू हो गया है, लेकिन शहर में कूड़े के ढेर लगे होने से पर्यटकों में गलत संदेश जा रहा है। उन्होंने जल्द मांगें पूरी नहीं होने पर सफाईकर्मियों के साथ आंदोलन की बात कही है। प्रतिनिधि मंडल में गणेश गोदियाल, डालचंद शर्मा, गोदावरी थापली आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

---
कई स्थानों से नहीं उठा कूड़ा
जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस ने शहर के विभिन्न स्थानों से कूड़ा उठवाना शुरू कर दिया है, लेकिन राजा रोड, पटेलनगर, जीएमएस रोड के किनारे लगे कूड़े के ढेरों की उठान बुधवार को नहीं हो सकी। अपर नगर आयुक्त नीरज जोशी ने बताया कि इन स्थानों से देर रात में कूड़ा उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed