{"_id":"5af9f3b24f1c1b1b5e8b489e","slug":"81526330290-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में उतराखंड बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में उतराखंड बना चैंपियन
Updated Tue, 15 May 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
करणी स्पोर्ट्स एकेडमी, अजमेर में छह और सात मई को हुई सम्राट पृथ्वीराज चौहान राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में उत्तराखंड की टीम ओवरऑल चैंपियन रही। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने आठ स्वर्ण पदक जीते हैं।
आईएसबीटी रोड स्थित सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में सोमवार को विजेता टीम को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्कूल के प्रबंध निदेशक विपिन बलूनी ने कहा कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने पूरे देश में स्कूल का नाम रोशन किया है। उन्होंने स्कूल के छात्र-छात्राओं से विजेता खिलाड़ियों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
प्रतियोगिता में एसबीपीएस के कार्तिक राणा ने सीनियर बालक वर्ग की 30मीटर में स्वर्ण और 40मी में रजत पदक जीता। ओलंपिक राउंड में भी सिल्वर पदक जीतने वाले कार्तिक ने जूनियर वर्ग में 30मी और 40मी में भी स्वर्ण पदक कब्जाया। सुधांशु बिष्ट नेे जूनियर बालक वर्ग की 30मी में रजत और 40मी में कांस्य पदक जीता। सुनिधि बिजल्वाण ने सीनियर बालिका वर्ग की 30मी में स्वर्ण और 50मी में रजत पदक पर कब्जा किया। जूनियर वर्ग की 40 और 30मीटर प्रतिस्पर्धा में सुनिधि ने रजत पदक जीता। टीम मैच में ओवरऑल पहला स्थान प्राप्त करने पर भी स्वर्ण पदक मिला। अनुष्का रावत ने सीनियर बालिका वर्ग की 50मी में स्वर्ण और 30मी में रजत जीता। जूनियर वर्ग में अनुष्का ने 40मी और 30मी में स्वर्ण पदक जीते। इसके अलावा ओवरऑल चैंपियनशिप जीतने पर भी एक स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय की उप प्रधानाचार्य अलका राणा, गिरीश चमोली, कविलास नेगी समेत अन्य शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।