{"_id":"5ad118f84f1c1b87098b4624","slug":"81523652856-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एजुकेशन पोर्टल पर छात्रों की जानकारी नहीं डाल रहे स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एजुकेशन पोर्टल पर छात्रों की जानकारी नहीं डाल रहे स्कूल
Updated Sat, 14 Apr 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
शिक्षा मंत्री और विभाग के आला अफसरों के सख्त आदेशों के बावजूद राज्य के स्कूल विभागीय एजुकेशन पोर्टल पर छात्रों की जानकारी नहीं डाल रहे हैं। ऐसा नहीं होनेे पर अपर निदेशक प्रारंभिक शिक्षा ने सभी मुख्य शिक्षाधिकारियों को कड़ा पत्र लिखा है।
शिक्षा विभाग की ओर से एजुकेशन पोर्टल तैयार किया गया है। जिसमें सभी छात्र-छात्राओं का प्रोफाइल फीड किया जाना है। शासन की ओर से यह निर्देश हैं कि कक्षा तीन से लेकर 12वीं तक के सभी बच्चों की मासिक परीक्षाओं के अंक भी इस पोर्टल मेें फीड किए जाएं। इसके बाद राज्य के तमाम स्कूल एजुकेशन पोर्टल पर कोई जानकारी नहीं डाल रहे हैं। इससे विभाग को योजनाएं बनाने मेें दिक्कत आ रही है। इसे गंभीरता से लेते हुए अपर निदेशक प्रारंभिक शिक्षा बीएस रावत ने सभी मुख्य शिक्षाधिकारियों को कड़ा पत्र लिखकर 15 अप्रैल तक लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।