{"_id":"5ad118154f1c1b6e098b4632","slug":"81523652629-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए निकाली रैली
Updated Sat, 14 Apr 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी
सीजेएम हैंपटन कोर्ट स्कूल के छात्र-छात्राओं ने नगर को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए जागरुकता रैली निकाल लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए भी प्रेरित किया।
शुक्रवार को स्कूल के छात्र-छात्राओं ने किताब घर से माल रोड होते हुए पिक्चर पैलेस तक हाथों में स्लोगन की तख्ती और बैनर लेकर जन जागरुकता रैली निकाली। नारों के साथ उन्होंने लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। छात्रों ने दुकानों के आगे पॉलिथीन का प्रयोग न करने की अपील की। इसके स्थान पर कागज एवं कपड़ों की थैली के प्रयोग के लिए प्रेरित किया। छात्रों ने लोगों को पौधरोपण की अपील की और मसूरी को हरा भरा बनाने में सहयोग मांगा। रैली में नीरज शर्मा, अरविंद सिंह, शैलजा परवीन, वीर सिंह, उर्वशी और रिया समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल थे।