फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सड़कों की मरम्मत न होने पर होगा आंदोलन

सड़कों की मरम्मत न होने पर होगा आंदोलन

Wed, 11 Apr 2018 02:28 AM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
सड़कों की मरम्मत न होने पर होगा आंदोलन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

शहर में एडीबी की ओर से अधूरे छोड़े गए पेयजल लाइन, सीवर लाइन के काम पूरे न होने और खोदी गई सड़कों की मरम्मत न कराने पर कांग्रेस सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी।

मंगलवार को पूर्व विधायक राजकुमार ने पेयजल सचिव अरविंद हयांकी को एक ज्ञापन सौंप एडीबी की ओर से अधूरे छोड़े गए कार्यों के बारे में बताया। उन्होंने डालनवाला, पलटन बाजार, हरिद्वार रोड, ईसी रोड, धामावाला, खुड़बुड़ा, मच्छी बाजार सहित आसपास के कई इलाकों में करीब 15 हजार परिवारों को कनेक्शन नहीं दिए गए हैं। इसके अलावा शहर के कई हिस्सों में पानी की लाइनें डालकर सड़कें खुदी छोड़ दी गई। जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। वहीं पानी की पाइप लाइने डालते हुए खुदाई से कई स्थानों पर की सीवर की लाइने भी टूट गई है, जिनकी मरम्मत नहीं होने के कारण सीवर का पानी पाइप लाइनों में मिल रहा है। जनता सीवर का पानी मिले गंदा पानी पीने को मजबूर है। बताया कि एडीबी, पेयजल निगम और जल संस्थान के बीच तालमेल न होने की वजह से जनता को फजीहत झेलनी पड़ रही है। उन्होंने जल्द समस्याओं का समाधान न होने पर सड़कों पर उतरकर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed