{"_id":"5a95c2b54f1c1b8e328b4805","slug":"81519764149-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोलियो अभियान में लापरवाही न बरतें अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोलियो अभियान में लापरवाही न बरतें अधिकारी
Updated Wed, 28 Feb 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
जिलाधिकारी ने 11 मार्च से शुरू हो रहे पल्स पोलिया वैक्सीनेशन अभियान को लेकर मंगलवार को जिला टास्क फोर्स की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग और आईसीडीएस में चिकित्सक, आशा, एनएम, एएनएम आदि मानक के सापेक्ष काफी कम हैं। कालसी और चकराता ब्लॉक की हालत सबसे ज्यादा खराब है। वहीं, जन जागरूकता की कमी के चलते टीकाकरण के दौरान रिमोट एरिया, खनन क्षेत्र, निर्माण कार्यों आदि में लगे अधिकतर बच्चे छूट जाते हैं।
उन्होंने अधिकारियों को अधीनस्थ कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने के निर्देश दिए। कहा कि अभियान के दौरान किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने ग्राम्य विकास, पंचायत, शिक्षा, परिवहन और स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से टीकाकरण को लेकर लोगों को जागरूक करने को कहा। साथ ही मोबाइल, ट्रांजिट, पर्यवेक्षक व घर-घर जाने वाली को कार्य सही तरीके से पूरा करने को कहा। इसके अलावा शिक्षा विभाग को सभी स्कूलों, पंचायत विभाग को ग्राम सभा/पंचायत की बैठकों तथा परिवहन विभाग को सार्वजनिक बस स्टेशनों पर ब्रोशर लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. उत्तम सिंह चौहान ने बताया कि 11 मार्च को जिले के सभी बूथों, सीएचसी, पीएचसी, उप स्वास्थ्य केंद्र, पंचायत घर, प्राथमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्रों आदि पर पोलियो वैक्सीन दी जाएगी। वहीं, 12 से 17 मार्च तक कालसी और चकराता ब्लॉक को छोड़ अन्य जगहों पर टीमें जाएंगी। इसके अलावा 12-13 मार्च को चकराता और कालसी विकासखंड में बच्चों को पोलियो की ड्रॉप पिलाई जाएगी। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी जीएस रावत, उप जिलाधिकारी डोईवाला कुश्म चौहान, उप जिलाधिकारी सदर प्रत्यूष सिंह, उप जिलाधिकारी ऋषिकेश हरिगिरि गोस्वामी, विश्व स्वास्थ्य संगठन से विकास शर्मा, अपर जिला चिकित्साधिकारी डॉ. बीएस जंगपांगी, जिला पंचायतराज अधिकारी एम जफर खान, सीओ ट्रैफिक राकेश देवली आदि मौजूद रहे।