फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ‘सदा वरदान होता है गुरु का वचन’

‘सदा वरदान होता है गुरु का वचन’

Sat, 24 Feb 2018 02:16 AM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
‘सदा वरदान होता है गुरु का वचन’
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

संत निरंकारी मंडल की ओर से शुक्रवार को रेस्ट कैंप स्थित सत्संग भवन में गुरु पूजा दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजस्थान के जोनल इंचार्ज संत फूलचंद बजाज ने कहा कि गुरु का वचन सदा वरदान होता है। यदि हम गुरु की बात को मानते हैं तो सद्गुरु हमें गुरुमत के रास्ते पर लेकर जाते हैं।

उन्होंने कहा कि ब्रह्मज्ञान ही जीवन का श्रेष्ठ उपहार है, जो हमें जीवन जीने का सलीका सिखाता है। संसार के अंदर पशु-पक्षी और इंसान एक जैसा कार्य करते हैं। जैसे सोना, खाना, बच्चे पैदा करना, लेकिन इंसान के पास ज्ञान श्रेष्ठ होता है, जिससे वह अपने जीवन को आनंदित बना लेता है। संत फूलचंद बजाज ने कहा कि हरि का नाम सदा सुखदाई होता है, लेकिन यह तभी सुखदाई होगा जब आप हरि अर्थात परमात्मा को जान लें। वरना दुनिया के धन-वैभव प्राप्त करके भी मनुष्य सुखी नहीं हो पाता। इस दौरान उन्होंने बताया कि 24 फरवरी को बाबा हरदेव महाराज के जन्मदिवस पर दून हॉस्पिटल और आईएसबीटी आदि जगहों पर सफाई अभियान चलाया जाएगा। मंच का संचालन अमीन चंद सत्यार्थी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed