{"_id":"5a84a11d4f1c1b2a788b5d2a","slug":"81518641437-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो कान्फ्रेंस में होगा ट्रैफिक पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो कान्फ्रेंस में होगा ट्रैफिक पर मंथन
Updated Thu, 15 Feb 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
प्रदेश के ट्रैफिक पर मंथन करने के लिए पहली वीडियो कान्फ्रेंस आज बृहस्पतिवार को होगी। डीजीपी अनिल रतूड़ी अधिकारियों के अलावा ट्रैफिक इंस्पेक्टरों से भी मुखातिब होंगे। वीडियो कान्फ्रेंस दोपहर 12 से दो बजे के बीच होगी। इसमें प्रदेश के 10 बड़े हादसों पर विस्तार से चर्चा के साथ ही हादसों के कारणों को जानने के साथ सुधार पर भी बात होगी।
ट्रैफिक निदेशालय के निदेशक केवल खुराना के मुताबिक, वीडियो कान्फ्रेंस में देहरादून-मसूरी, हरिद्वार-ऋषिकेश, नैनीताल-हल्द्वानी के ट्रैफिक पर विशेष फोकस रहेगा। हादसों को टालने के साथ यातायात को सुचारु करने पर सुझाव भी लिए जाएंगे। एक माह में हुए हादसों को लेकर घटनास्थलों का दौरा करने वाले अधिकारियों से जांच रिपोर्ट पर बात की जाएगी। 120 ब्लैक स्पॉट और 553 संभावित दुर्घटनास्थलों पर हुई कार्रवाई के बारे में जानकारी ली जाएगी। खुराना ने बताया कि दून को छोड़कर दूसरे जिलों से नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई कम होने पर बात होगी। डीजीपी अनिल रतूडी, एडीजी कानून व्यवस्था अशोक कुमार, जिले के कप्तान, एसपी ट्रैफिक, सीओ ट्रैफिक और इंस्पेक्टर ट्रैफिक इसमें शामिल होंगे।