{"_id":"5a4553af4f1c1b74698c4847","slug":"81514492847-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निशुल्क मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निशुल्क मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग
Updated Fri, 29 Dec 2017 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय और वाणी एकेडमी की ओर से समूह-ग की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए युवाओं को 10 जनवरी से निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। इसके लिए 18 से 42 वर्ष तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 12वीं रखी गई है। साथ ही अभ्यर्थी का उत्तराखंड मूल अथवा यहां का स्थायी निवासी होना आवश्यक है।
क्षेत्रीय प्रभारी सेवायोजन अधिकारी प्रवीण गोस्वामी ने बताया कि निशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन मांगे गए हैं। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में 45 दिनों तक कक्षाएं चलेंगी। सीटों की संख्या सीमित होने के कारण पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी एक से आठ जनवरी तक सुबह 10 बजे से कार्यालय के मॉडल कैरियर सेंटर में अपना नाम पंजीकृत करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिन अभ्यर्थियों की पारिवारिक वार्र्षिक आय दो लाख रुपये से कम है, उन्हें वरीयता दी जाएगी। नौ जनवरी को सुबह 10 बजे साक्षात्कार शुरू हो जाएगा। अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के दौरान मूल प्रमाण-पत्र, उनकी छायाप्रति, पासपोर्ट साइज फोटो और आईडी प्रूफ के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है।