फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अंगुली नहीं आंखों की स्कैनिंग से लगेगी हाजिरी

अंगुली नहीं आंखों की स्कैनिंग से लगेगी हाजिरी

Thu, 21 Dec 2017 02:14 AM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
अंगुली नहीं आंखों की स्कैनिंग से लगेगी हाजिरी
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण डिजिटल इंडिया की ओर एक कदम और बढ़ा रहा है। प्राधिकरण में कर्मचारियों की हाजिरी लगाने के लिए लगी बायोमेट्रिक मशीन की जगह जल्द ही आई स्कैन मशीन लगाई जाएगी। आई स्कैन मशीन में थंब इंप्रेशन का विकल भी होगा। जिन कर्मचारियों की अंगुलियों के निशान बायोमेट्रिक मशीन के सेंसर में स्कैन नहीं हो पाते हैं उनकी आंखों को स्कैन कर हाजिरी लगेगी।
प्राधिकरण में 165 अधिकारी और कर्मचारी हैं। इनकी हाजिरी बायोमेट्रिक मशीन से लगती हैं। 11 कर्मचारी ऐसे हैं जिनकी अंगुलियों को बायोमेट्रिक मशीन का सेंसर स्कैन नहीं कर पाता है। ठंड बढ़ने से यह परेशानी दूसरे कर्मचारियों के साथ भी खड़ी होेने लगी हैं। ठंड में त्वचा सिकुड़ने और ठंड से बचने के लिए हाथों में कोल्ड क्रीम या लोशन लगाए जाने से इस तरह की समस्या हो रही है। बायोमेट्रिक मशीन के सेंसर के स्कैनिंग नहीं करने से कर्मचारियों को मैनुअल हाजिरी लगानी पड़ रही है। प्राधिकरण में एक ही नाम कई कर्मी हैं, लेकिन उनका पदनाम अलग-अलग है। बायोमेट्रिक मशीन के रिकार्ड में सिर्फ कर्मचारी का नाम फीड है।
विज्ञापन

सेंसर के अंगुलियों को स्कैन नहीं करने की झंझट से मुक्ति पाने के लिए प्राधिकरण आंखों की स्कैनिंग मशीन लगाने जा रहा है। इसका प्रस्ताव तैयार हो रहा है। आंखों की स्कैनिंग मशीन में थंब इंप्रेशन का विकल्प भी रहेगा। इसमें कर्मचारियों के नाम के साथ उसका पदनाम भी फीड होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed