फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गर्मी में पानी के लिए तरसे लोग

गर्मी में पानी के लिए तरसे लोग

Tue, 13 Jun 2017 11:24 PM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
गर्मी में पानी के लिए तरसे लोग
रुड़की। शहर में चिलचिलाती गर्मी के साथ ही पेयजल की समस्या गंभीर होती जा रही है। सोलानीपुरम, आदर्शनगर और प्रेमकुंज क्षेत्र में पिछले एक माह से लो प्रेशर की समस्या से क्षेत्रवासी परेशान थे। सोमवार की शाम क्षेत्र का मोटर खराब होने के बाद लोगों को पेयजल के भी लाले पड़ गए। क्षेत्र में लगे समरसेबिल और हैंडपंप से पानी लेकर लोगों ने जैसे तैसे काम चलाया। मंगलवार की देर शाम पेयजल आपूर्ति सुचारू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

सोलानीपुरम, आदर्शनगर और प्रेमकुंज में लगभग चार हजार से अधिक लोगों को 24 घंटे तक पेयजल के लाले पड़ गए। क्षेत्रवासियों के अनुसार लगभग एक माह से पानी के लो प्रेशर की समस्या चली आ रही थी, लेकिन कई बार शिकायतों के बावजूद अधिकारियों की ओर से ध्यान नहीं दिया गया। यही कारण है कि सोमवार की रात क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। ऐसे में आसपास के घरों में लगे समरसेबिल और हैंडपंप से लोगों ने पानी लेकर काम चलाया। साथ ही इस संबंध में जलसंस्थान के अधिकारियों और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को अवगत कराया। सोलानीपुरम निवासी सतीश सैनी, प्रेमकुंज निवासी विजेंद्र खनका और आदर्शनगर निवासी पुरुषोत्तम का कहना है कि लो प्रेशर के कारण पिछले एक माह से ओवरहेड टैंक नहीं भर पा रहा है, जिसके कारण हजारों क्षेत्रवासियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं क्षेत्र के पूर्व पार्षद रमेश जोशी ने मंगलवार की सुबह मामले की शिकायत ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मयूर दीक्षित से की। एसडीएम के निर्देश पर जलसंस्थान के कर्मियों ने मशक्कत के बाद देर शाम आपूर्ति सुचारु कराई। तब जाकर क्षेत्रवासियों ने राहत की संास ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed