फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   80 thousand rupees cheated in the name of selling vehicle

वाहन बेचने के नाम पर व्यक्ति से ठगी रकम

Tue, 13 Jul 2021 01:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
80 thousand rupees cheated in the name of selling vehicle
देहरादून। फौजी बताकर साइबर ठग ने एक और व्यक्ति को ठग लिया। सोशल मीडिया के माध्यम से वाहन बेचने का झांसा देकर अलग-अलग खातों में 80 हजार रुपये जमा करा लिए गए। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

मामले में शिकायत बिशन सिंह निवासी ग्राम रोहिडा, चमोली ने की है। बिशन सिंह वर्तमान में पुष्प विहार क्षेत्र में किराए पर रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि गत चार मई को फेसबुक मार्केट प्लेस में वाहन बिक्री की पोस्ट देखी थी। दिए गए नंबर पर कॉल की। फोन पर बात करने वाले ने अपना नाम गोपाल कृष्ण शेखर बताते हुए कहा कि वह आर्मी में है। फिलहाल खुद को आगरा में बताया और पोस्टिंग उड़ीसा में बताई। पोस्टिंग में जाने की वजह से गाड़ी बेचने का झांसा दिया। इसकी कीमत 65 हजार रुपये तय हुई। पैन व आधार कार्ड मांगते हुए कहा गया कि सुबह तक वाहन घर पहुंच जाएगा। प्रोसेसिंग फीस मांगी गई। 51 सौ रुपये ट्रांसफर करने के बाद 11500 रुपये डिलीवरी चार्ज के तौर पर मांगे गए। पांच मई को फोन कर बताया कि वाहन रुड़की छावनी में पहुंच गया है। प्रपत्र नाम करने के लिए 16500 रुपये की और मांग की गई। इसके बाद अलग अलग बहाने बनाते हुए 80 हजार से ज्यादा ठग लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed