फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   80 government educational institutions of Udhamsinghnagar involved in Uttarakhand Scholarship scam

उत्तराखंड: ऊधमसिंह नगर के 80 सरकारी शिक्षण संस्थानों में भी हुआ छात्रवृत्ति घोटाला

Thu, 23 Jan 2020 02:30 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 23 Jan 2020 02:30 AM IST
सार

  • एसआईटी ने सरकारी और निजी शैक्षिक संस्थानों की रिपोर्ट तैयार की 

विज्ञापन
80 government educational institutions of Udhamsinghnagar involved in Uttarakhand Scholarship scam
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड के रुद्रपुर में दशमोत्तर छात्रवृत्ति घोटाले में सरकारी नौकरशाह भी अछूते नहीं हैं। जिले के 80 सरकारी शैक्षिक संस्थान इस घोटाले की जांच के दायरे में आ गए हैं। इन पर वर्ष 2011 से 2018 तक मनमाने ढंग से छात्रवृत्ति देने का आरोप है।

विज्ञापन


एसआईटी ने सभी सरकारी संस्थानों की रिपोर्ट बनाकर उन्हें नोटिस देने की तैयारी कर ली है। अब तक एसआईटी 50 से अधिक निजी शैक्षिक संस्थानों को छात्रों की संख्या सूची समय से देने का नोटिस भेज चुकी है।
विज्ञापन


प्रदेश में हरियाणा, मेरठ और पंजाब के बाद यूएस नगर में सबसे बड़ा छात्रवृत्ति घोटाला हुआ। सात साल में जिले के अंदर 215 शैक्षिक संस्थानों में एक लाख 30 हजार छात्रों को छात्रवृत्ति दे दी गई। इनमें ऐसे छात्र भी शामिल हैं जो छात्रवृत्ति के पात्र ही नहीं थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाहरी राज्यों के 303 शैक्षिक संस्थानों में घोटाले की जांच पूरी होने के बाद दो हजार से अधिक छात्रों के नाम पर फर्जीवाड़ा पकड़ में आया हैं। ये सभी छात्र जसपुर, किच्छा, कुंडा, सितारंगज, दिनेशपुर के हैं, जबकि छात्रों को कागज देने के अलावा छात्रवृत्ति मिलने की कोई खास जानकारी ही नहीं है। 

एसआईटी सूत्रों के अनुसार, यूएस नगर में सरकारी शिक्षकों में भी करोड़ों रुपये का छात्रवृत्ति घोटाला हुआ। नौकरशाहों ने फर्जी दस्तावेजों के जरिये छात्रों को गुमराह कर रकम हड़प ली, जिसमें 80 सरकारी शैक्षिक संस्थान, 135 निजी शैक्षिक संस्थान हैं। काशीपुर, रुद्रपुर, जसपुर, सितारगंज के अधिकांश निजी शैक्षिक संस्थानों में घोटाला उजागर हुआ है। इस संबंध में उन्हें नोटिस देकर छात्रों की संख्या मांगी जा रही है। इसी क्रम में अब 80 सरकारी शैक्षिक संस्थानों को भी नोटिस भेजने की तैयारी है। 

सुस्त पड़ी जांच, दर्जनों छात्रों के नहीं हुए सत्यापन 
बाहरी राज्यों के शैक्षिक संस्थानों में दर्शाए गए छात्रों के दस्तावेजों के सत्यापन की कार्रवाई अंतिम चरण में है। एसआईटी से जुड़े सूत्रों के अनुसार जसपुर के दर्जनों छात्र दस्तावेजों का सत्यापन करने से बच रहे हैं, जबकि अधिकतर छात्रों ने अपने दस्तावेजों का सत्यापन करा लिया है। सत्यापन नहीं कराने से जांच सुस्त पड़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed