फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   8 tractor-trolleys and 1 dumper seas, 4 challans

8 ट्रैक्टर-ट्रॉली और 1 डंपर सीज, 4 के चालान

Mon, 23 Dec 2019 01:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
8 tractor-trolleys and 1 dumper seas, 4 challans
सेलाकुई। सहसपुर थाना पुलिस ने आसन और शीतला नदी में अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाते हुए आठ ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक डंपर को सीज किया है, चार वाहनों के चालान काटे गए। पुलिस के औचक चले इस अभियान से खनन माफिया में हड़कंप की स्थिति मची रही।
विज्ञापन

हाल ही में सरकार ने जस्सोवाला में शीतला नदी के तट पर चुगान के लिए लॉट आवंटित किया है। जिसकी आड़ में माफिया पूरे नदी क्षेत्र को खुर्द-बुर्द करने के काम में जुटे हुए हैं। नदी तट पर स्वीकृत लॉट की परिधि के बाहर भी जमकर अवैध खनन कार्य किया जा रहा है। ऐसे में रविवार को पुलिस ने औचक छापेमारी अभियान चलाया तो माफिया में हड़कंप मच गया। नदी में खनन कार्य में जुटे मजदूर मौके पर ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भाग खड़े हुए। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक डंपर और आठ ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया जबकि, चार के चालान काटे गए।
विज्ञापन

सहसपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण ने बताया कि मामले में अवैध खनन की रिपोर्ट तैयार कर कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को प्रेषित की जा रही है। पुलिस टीम में एसआई विनोद कुमार, अरुण त्यागी, किशन देवरानी, आलोक गौड़, कॉन्स्टेबल सुनील, अमित कुमार, विजयपाल सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed