{"_id":"665f9746f22574273604ade4","slug":"8-hectares-of-forest-burnt-to-ashes-in-fire-dehradun-news-c-5-1-drn1046-428257-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: आग से 8 हेक्टेयर जंगल जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: आग से 8 हेक्टेयर जंगल जलकर राख
विज्ञापन
कैंपटी के सिया गांव के निकट सिविल वन क्षेत्र में मंगलवार को भीषण आग लग गई। इससे 8 लाख हेक्टेयर जंगल जलकर राख हो गया। आग आबादी क्षेत्र में तेजी से बढ़ रही थी, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से करीब दस घंटे के प्रयास के बाद रोका गया।
आग की सूचना पर कैंपटी रेंज अधिकारी हेमंत बिष्ट के नेतृत्व में वन विभाग की 18 लोगों की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन भयावह स्थिति को देखते हुए रेंज अधिकारी ने मसूरी से अग्निशमन की टीम की गाड़ी मौके पर बुलाई।
होटलों से भी पानी की गाड़ियां मौके पर पहुंची। स्थानीय लोग वन विभाग की टीम के साथ आग बुझाने में जुट गए। वन विभाग और स्थानीय लोगों को आग बुझाने में करीब दस घंटे लग गए। रात करीब नौ बजे आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
कैंपटी रेंज अधिकारी हेमंत बिष्ट ने बताया कि आग से करीब 8 हेक्टेयर जंगल जलकर राख हो गया। बताया कि आग लगाने वाले असामाजिक तत्वों की पहचान की जा रही है। उन्होंने कहा कि सिविल वन क्षेत्र में कई जगह होटल बने है जो आग की घटना में बाल-बाल बचे। कहा कि कुशाल, संजय रावत, शंशाक सिंह द्वारा पानी के टैंकर भेजकर आग बुझाने में मदद की गई। इसके साथ ही फतेह सिंह, अजीत सिंह, मुकेश सहित अन्य लोगों ने भी आग बुझाने में सहयोग किया।