{"_id":"5e7f43a88ebc3e6fec3392ba","slug":"785-ebl-ii-l-b-108-ebl-l-139-ebl-l130","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand lockdown: कोरोना वायरस से निपटने को एंबुलेंस कर्मियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
Uttarakhand lockdown: कोरोना वायरस से निपटने को एंबुलेंस कर्मियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण
Sat, 28 Mar 2020 06:43 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 06:43 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश दुनिया में फैले कोरोना वायरस से निपटने को लेकर जहां केंद्र व राज्य सरकार खासा अलर्ट है और वायरस फैलने से रोकने को लेकर तमाम एहतियाती कदम उठा लिए गए हैं , वहीं सरकार को मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टरों पैरामेडिकल स्टाफ नर्स के नामा एंबुलेंस कर्मियों के सुरक्षा की भी चिंता सता रही है।
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देश पर एंबुलेंस कर्मियों को कोरोना वायरस से बचाव के साथ ही मरीजों के इलाज को लेकर प्रशिक्षित किया गया है । 108 एंबुलेंस संचालित करने वाली कंपनी के महाप्रबंधक प्रोजेक्ट अनिल शर्मा ने बताया कि सभी 784 कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया है कि वे आखिरकार खुद को कोरोना वायरस के संक्रमण से कैसे बचाएं साथ ही वायरस से संक्रमित मरीज की कैसे मदद करें
विज्ञापन
महाप्रबंधक अनिल शर्मा ने बताया की देश मे इटली, स्पेन, अमेरिका, ईरान जैसे देशो देशों की तरह हालात नहीं है जो सुकून देने वाली बात है।
108 एंबुलेंस कॉल सेंटर पर मदद मांगने वालों की संख्या हुई दोगुनी
महाप्रबंधक अनिल शर्मा ने बताया कि जब से कोरोना वायरस का संक्रमण फैला है तब से 108 एंबुलेंस की मदद लेने वालों की संख्या में दोगुना इजाफा हो गया है।
महाप्रबंधक शर्मा ने बताया कि पहले जहां औसतन एक दिन में ढाई से तीन हजार लोग पूरे राज्य में 108 एंबुलेंस की मदद के लिए कॉल करते थे वहीं अब इनकी संख्या बढ़कर 5000 के करीब हो गई है हालांकि ज्यादातर लोग सामान्य जुकाम बुखार और बदन दर्द होने पर भी 108 एंबुलेंस की मदद मांग रहे हैं। ऐसा सार्वजनिक वाहनों के नहीं संचालित किए जाने की वजह से हुआ है।
विज्ञापन