फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   77 girl students gave RIMC entrance exam for the first time

पहली बार 77 छात्राओं ने दी आरआईएमसी की प्रवेश परीक्षा

Sun, 19 Dec 2021 01:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
77 girl students gave RIMC entrance exam for the first time
राजपुर रोड स्थित जीजीआईसी स्कूल में आयोजित आरआईएमसी का पेपर देकर बाहर निकलते बच्चे।संवाद - फोटो : DEHRADUN
देहरादून। राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज (आरआईएमसी) के सत्र 2022-23 की प्रवेश परीक्षा में पहली बार 77 छात्राओं ने परीक्षा दी। सुप्रीम कोर्ट के आरआईएमसी की प्रवेश परीक्षा देने के लिए लड़कियों को अनुमति देना वाले निर्देश के बाद शनिवार को दून में छात्राओं ने भी प्रवेश परीक्षा दी। तीन पालियों में हुई परीक्षा में कुछ 336 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी जबकि 30 छात्र अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

राजपुर रोड स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज (जीजीआईसी) में हुई प्रवेश परीक्षा में 77 छात्राओं और 259 छात्रों ने परीक्षा दी। परीक्षा के लिए आरआईएमसी और शिक्षा विभाग की ओर से विशेष तैयारी की गई थी। डेढ़ घंटे की परीक्षा को तीन पालियों में आयोजित किया गया। इससे पहले यह परीक्षा दो दिनों में संपन्न कराई जाती थी। लेकिन इस बार एक ही दिन में परीक्षा को संपन्न कराया गया। परीक्षा केंद्र पर्यवेक्षक प्रेमलता बौडाई ने बताया कि सुबह साढ़े नौ से 11 बजे, 12 से डेढ़ और 2:30 से चार बजे तक तीन पालियों में परीक्षा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

परीक्षा में अंग्रेजी, गणित एवं सामान्य ज्ञान के सवाल पूछे गए। हर विषय के प्रश्न पत्र में न्यूनतम 50 फीसद अंक हासिल करने वाली छात्राओं को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा। साक्षात्कार की सूचना छात्राओं को मार्च के पहले हफ्ते में ही दी जाएगी। दोनों चरण पास करने के बाद मेरिट के आधार पर छात्राओं को प्रवेश मिलेगा। सुप्रीम कोर्ट की ओर से जारी आदेश अनुसार हर छह महीने में पांच छात्राओं को आरआइएमसी में दाखिला दिया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed