{"_id":"59926bf94f1c1b13468b47dc","slug":"71th-independence-day-celebration-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजादी के जश्न में डूबी वीर भूमि, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने परेड ग्राउंड में फहराया तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजादी के जश्न में डूबी वीर भूमि, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने परेड ग्राउंड में फहराया तिरंगा
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 15 Aug 2017 10:15 AM IST
विज्ञापन
independence day
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज शहर में आजादी की 71वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई जा रही है। स्कूलों, सरकारी कार्यालयों और अन्य संस्थानों में आजादी का जश्न धूमधाम से मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने परेड ग्राउंड में तिरंगा फहराया। इस दौरान उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनवाने के साथ भविष्य की योजनाओं के बारे में बताया।
इससे पहले राज्य पाल केके पॉल ने राजभवन में ध्वजा रोहण किया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सीएम आवास में तिरंगा फहरा कर स्वतंतत्रा सेनानियों को याद किया। वहीं हरिद्वार में पतंजलि योगपीठ में बाबा रामदेव ने 100 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया।
मुख्य कार्यक्रम परेड ग्राउंड में आयोजित हो रहा हैं, जहां सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत परेड की सलामी लेंगे। इसके अलावा कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगे। बारिश आने पर कार्यक्रम में व्यवधान न हो, इसके लिए ग्राउंड में लाखों की लागत से तैयार वाटर प्रूफ पंडाल बनाया गया है। साथ ही लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के लिए कार्यक्रम स्थल पर दो बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन
सोमवार को जिलाधिकारी एसए मुरूगेसन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती कार्यक्रम स्थल पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को मैदान का समतलीकरण कर जलनिकासी के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। कहा कि जो तैयारियां अधूरी रह गई है, उसे पूरा कर लिया जाए। डीएम ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की ओर से फोटो प्रदर्शनी भी लगाने को कहा।्र्र
जिसमें सरकार के 100 दिन पूर्ण होने पर किए गए कार्यों को प्रदर्शित किया जाए। सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देेने के लिए दो एलईडी स्क्रीन भी लगाई गई है। सूचना विभाग की ओर से नुक्कड़ नाटक तथा सांस्कृतिक विभाग द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सेना का पाइप बैंड कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होगा। निरीक्षण के समय सीडीओ जीएस रावत, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वीर सिंह बुदियाल, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अरविंद पांडेय, नगर मजिस्ट्रेट सीएस मर्तोलिया, उप जिलाधिकारी सदर प्रत्यूष सिंह, एसपी सिटी पीके राय, सीओ ट्रैफिक जया बलूनी, समेत कई विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।