{"_id":"5cb39644bdec2214676ac223","slug":"71555273284-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: अनाशक्ति आश्रम व सुमित्रानंदन पंत्र म्यूजियम का होगा जीर्णोद्धार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: अनाशक्ति आश्रम व सुमित्रानंदन पंत्र म्यूजियम का होगा जीर्णोद्धार
Mon, 15 Apr 2019 08:38 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 08:38 AM IST
विज्ञापन
अनाशक्ति आश्रम की झांकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवभूमि के कौसानी स्थित ऐतिहासिक अनाशक्ति आश्रम व कवि सुमित्रानंदन पंत म्यूजियम का नए सिरे से जीर्णोद्धार किया जाएगा। जीर्णोद्धार की जिम्मेदारी सरकारी निर्माण एजेंसी ब्रिडकुल को सौंपी गई है। जीर्णोद्धार के लिए केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय की ओर से 25 लाख का बजट जारी किया गया है।
विज्ञापन
ब्रिडकुल के प्रबंध निदेशक मनोज सेमवाल का कहना है कि अनाशक्ति आश्रम को उसके पुराने स्वरूप में लाया जाएगा। नए सिरे से भी जो निर्माण किए जाएंगे उसमें उत्तराखंड की स्थापत्य कला की झलक देखने को मिलेगी। अनाशक्ति आश्रम के आसपास हाल में किए गए निर्माणों को हटाकर उसके मूल स्वरूप में लाया जाएगा। अनाशक्ति आश्रम के साथ ही पद्मभूषण एवं ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित कवि सुमित्रानंदन पंत की स्मृति में बनाए गए म्यूजियम का भी जीर्णोद्धार किया जाएगा। इसके लिए कार्ययोजना तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन
बता दें, कौसानी में स्थित ऐतिहासिक अनाशक्ति आश्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी 1929 में ठहरे थे और यहीं पर गांधी जी ने श्रीमद्भागवत गीता का गुजराती भाषा में अनुवाद किया था। वर्तमान में अनाशक्ति आश्रम जर्जर हालत में है। इस मामले को मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह के संज्ञान में लाया गया था। इसके बाद मुख्य सचिव ने संस्कृति मंत्रालय से वार्ता कर जीर्णोद्धार की योजना बनायी और 25 लाख का बजट भी जारी कराया।
विज्ञापन