{"_id":"5c97e419bdec222dcc5772ec","slug":"71553458201-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून स्टेशन के नए प्लेटफार्म का निर्माण ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून स्टेशन के नए प्लेटफार्म का निर्माण ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
दून रेलवे स्टेशन पर नए प्लेटफार्म के निर्माण के साथ ही चार पुराने प्लेटफार्मों के विस्तारीकरण का काम फिलहाल लटक गया है। ऐसा निर्माणदायी एजेंसी के कार्य से हाथ खींच लिए है। हालांकि एजेंसी ने चार करोड़ का निर्माण कार्य कराने के बाद यह निर्णय लिया है। इसके चलते रेलवे ने कंपनी का ठेका निरस्त करने के साथ ही प्रतिभूति राशि भी जब्त कर ली है। साथ ही नई कंपनी के लिए टेंडर जारी कर दिया है।
बता दें, रेलवे प्रशासन दून रेलवे स्टेशन पर नए प्लेटफार्म का निर्माण करने के साथ ही चार पुराने प्लेटफार्मों का निर्माण किया जाना है। ताकि दून रेलवे स्टेशन से 18 से अधिक बोगियोें वाली ट्रेनों को रवाना किया जा सके। फिलहाल 13 बोगियों वाली ट्रेनें रवाना की जाती हैं। रेलवे प्रशासन ने निर्माण का ठेका एक निजी कंपनी को 17 करोड़ में दिया था। कंपनी ने निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया था। अब निर्माणदायी कंपनी ने काम से हाथ खींच लिया है।
रेलवे के अधिशासी अभियंता राजकुमार के मुताबिक कंपनी ने चार करोड़ की लागत से निर्माण कार्य भी कर दिया, लेकिन अब कंपनी ने निर्माण कार्यों से पल्ला झाड़ लिया है। कंपनी को प्लेटफार्म, रिटेनिंग वाल, मिट्टी भरायी, जैसे सिविल कार्य करने थे, लेकिन अब कंपनी फेल हो चुकी है। ऐसे में कंपनी का ठेका निरस्त करने के साथ ही नई निर्माणदायी का चयन किया जा रहा है। इसके लिए टेंडर भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
नवंबर तक बन पाएगा नया प्लेटफार्म
अधिशाषी अभियंता राजकुमार के मुताबिक यदि नई कंपनी का चयन इसी माह कर लिया जाता है तो नए प्लेटफार्म का निर्माण व पुराने प्लेटफार्मों के विस्तारीकरण का काम नवंबर तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद दून रेलवे स्टेशन से 18 से अधिक बोगियाें वाली ट्रेनों को रवाना किया जा सकेगा। ज्ञात हो कि दून रेलवे स्टेशन मुरादाबाद मंडल के ए श्रेणी के स्टेशनाें में शामिल है और रेलवे की ओर से इस स्टेशन के विकास पर खासा जोर है।